{"_id":"5b1a95a34f1c1ba66e8b6e0e","slug":"lots-of-train-route-change-because-working-on-power-block-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें... यात्रा करने से पहले जान लें इन ट्रेनों का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... यात्रा करने से पहले जान लें इन ट्रेनों का रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
indian railways
निर्माण कार्य के चलते एक बार फिर रेलवे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अंबाला मंडल के सरहिंद-नंगलडैम सेक्शन के बीच तीन सब-वे के निर्माण के कारण इस रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं पावर ब्लॉक के कारण शनिवार को ट्रेन संख्या 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस, 10 जून को ट्रेन संख्या 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल परिवर्तित रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इन ट्रेनों का बदला है रूट
indian railways
अंगाला रेल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 10 जून को ट्रेन संख्या 64517/64518 अंबाला-नंगलडैम-अंबाला एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64564/64563 अंब अंदौरा-अंबाला, अंब अंदौरा पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। 17 जून और 24 जून को भी ट्रेन संख्या 64563/64564 अंब अंदौरा-अंबाला-अंब अंदौरा पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। रेलवे ने कई ट्रेनों को आंशिक रूप से भी निरस्त रखने का निर्णय लिया है।
10 जून को ट्रेन संख्या 64511/64512 सहारनपुर-नंगलडैम-सहारनपुर एमईएमयू अंबाला-नंगलडैम-अंबाला के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64515/64516 अंबाला-नंगलडैम-अंबाला पैसेंजर सरहिंद-नंगलडैम-सरहिंद के बीच निरस्त रहेगी। इस रूट पर 17 और 24 जून को भी कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
ट्रेन संख्या 64511/64512 सहारनपुर-नंगलडैम-सहारनपुर एमईएमयू रूपनगर-नंगलडैम-रूपनगर के बीच और ट्रेन संख्या 64515/64516 अंबाला-नंगलडैम-अंबाला पैसेंजर रूपनगर-नंगलडैम-रूपनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।