{"_id":"fd19dc29a1774b76aad65c2d638e4d3d","slug":"lost-three-lives-in-illicit-relations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में तीन को गंवानी पड़ी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में तीन को गंवानी पड़ी जान
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा युवक एवं किशोरी के बीच प्रेम संबंध का खामियाजा तीन लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। पहले युवक की पत्नी, उसके बाद किशोरी एवं अब युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक दो बच्चियों का पिता था तथा किशोरी के अपहरण में नामजद होने के कारण दो माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
मूल रुप से बुुलंदशहर का रहने वाला प्रमोद (25) परिजनों के साथ करीब 25 वर्षों से लोनी की विकास कुंज कॉलोनी में रह रहा था। छह वर्ष पूर्व उसकी शादी नीलम के साथ हुई थी। उसके पांच एवं ढाई वर्षीय की दो बच्चियां हैं।
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष पूर्व प्रमोद के प्रेम संबंध पास में ही रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी से हो गए थे। पत्नी नीलम ने युवक को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन जब वह नहीं माना। परेशान होकर दस माह पूर्व नीलम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद भी प्रमोद की आंख नहीं खुली और वह 13 नवंबर 2015 को किशोरी के साथ घर से भाग गया। किशोरी के परिजनों ने प्रमोद के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस का दबाव बनने पर 20 नवंबर को किशोरी खुद इंद्रापुरी पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरे दिन ही किशोरी ने जहर खा लिया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।
प्रमोद तभी से फरार था। उसके भाई कमल ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे शाहदरा से किसी व्यक्ति ने उनके घर पर फोन कर बताया कि प्रमोद सड़क पर पड़ा तड़प रहा है।
दिल्ली पुलिस ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रात में डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।