{"_id":"25979df4bc9f4db93207f4cb25672c53","slug":"lost-girld-found-after-3-years-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद मिली गायब लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद मिली गायब लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 28 Sep 2014 04:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के हरौला से तीन साल पहले एक युवक के साथ गई नाबालिग लड़की को सेक्टर-20 पुलिस ने शनिवार को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजने पर लड़की ने टेस्ट कराने से मना कर दिया है। आरोपी लड़के ने 2012 में लड़की से लखनऊ स्थित सिविल कोर्ट में शादी कर ली थी। पुलिस अब लड़की को न्यायालय में पेश करेगी।
फर्रुखाबाद निवासी वेदप्रकाश (बदला हुआ नाम) परिवार समेत हरौला में रहते हैं। इनके पड़ोस में पश्चिम बंगाल निवासी नाहिद रहता था। आरोप है कि साल 2011 में नाहिद वेदप्रकाश की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलकर ले गया था।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-20 में पीड़ित पिता ने नाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह लड़की को बरामद कर लिया लेकिन युवक फरार हो गया। दोनों ने लखनऊ में 10 जनवरी 2012 को सिविल कोर्ट में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि गायब होने के दौरान लड़की की उम्र करीब सोलह साल थी, लेकिन अब वह बालिग हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि लड़की को न्यायालय में पेश किया जाएगा।