{"_id":"5842eed64f1c1be665de8628","slug":"loss-of-rs-10-crore-of-toll-company-from-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से टोल कंपनी को 10 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से टोल कंपनी को 10 करोड़ का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
सार
खेड़कीदौला टोल पर नौ नवंबर से 2 दिसंबर तक नहीं लिया गया टोल
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नोटबंदी का असर टोल प्लाजा पर भी पड़ा। हालांकि इसका फायदा वाहन चालकों ने जमकर उठाया। टोल पर बिना रुके वाहन फर्राटा भरते रहे। लेकिन टोल कंपनी को इस दौरान 10 करोड़ रुपये से अधिक का फटका लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की शाम नोटबंदी की घोषणा की तो अगले दिन टोल पर लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
जिसके बाद 9 नवंबर की शाम करीब 5:30 से खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर टोल लेना बंद कर दिया गया। बीच-बीच में टोल देने की समय सीमा बढ़ाई भी गई। करीब 23 दिन तक टोल बंदी के बाद 03 नवंबर से टोल लेना फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
करीब 23 दिनों के दौरान खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर टोल वसूल करने वाली कंपनी एमसीईपीएल कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। टोल प्लाजा अधिकारियों की मानें तो इस टोल से रोजाना दिल्ली और जयपुर की साइड 70 से 75 हजार वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
इन वाहनों से टोल कंपनी रोजाना करीब 42-43 लाख रुपये की वसूली करती है। टोल बंदी के बाद ठेके पर लगाए गए कर्मियों को छुट्टी पर भेज दिया गया। क्योंकि टोल पर काम ही नहीं रह गया था। अब जब फिर से टोल वसूले जाने के निर्देश एनएचएआई से मिले तो फिर से सभी कर्मियों को काम पर बुला लिया गया है।
व्यवस्था बनाने रखने के लिए टोल पर विभिन्न एप्लीकेशन का सहारा लिया जा रहा है। डेबिट, क्रेडिट कार्ड के प्रयोग के साथ कैश टोल फीस ली जा रही है। साथ ही वाहन चालकों की परेशानी के लिए फास्टैग और पास्टैग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
मौके पर ही फास्टैग के लिए भी कैंप लगाया गया है। पास्टैग केवल खेड़कीदौला टोल से गुजरने के लिए मासिक पास के तौर पर बनाया जा रहा है, जिस पर 40 ट्रिप मिलेंगी। जबकि फास्टैग का इस्तेमाल देशभर के टोल प्लाजा पर मान्य होगा।
शुरू में व्यवस्था बनाने में समय लग रहा है, जिससे वाहनों की लाइन लंबी लगने के कारण टोल बूम को खोलना पड़ रहा है, जिससे भी नुकसान अभी बढ़ रहा है। लेकिन आगामी दिनों में व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार होगा।-संजय राय, महाप्रबंधक, एमसीईपीएल, खेड़कीदौला टोल प्लाजा