{"_id":"e49bba74448e8933833e51568c290917","slug":"los-profesores-tendr-n-que-actualizar-el-pueblo-no-actuara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को डायरी करनी होगी अपडेट, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को डायरी करनी होगी अपडेट, नहीं तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 20 Jan 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों को अपनी डायरी रोज मेंटेन करनी होगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की डायरी की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्फत आदेशों की तुरंत प्रभाव से पालना के आदेश जारी किए है तथा देरी करने पर खुद ही जिम्मेवार होने की बात भी कही है।
बता दें सभी शिक्षकों को हर दिन का लेखाजोखा इस डायरी में दर्ज करना होता है। कक्षा के दौरान बच्चों को होमवर्क देने व कौन सा पाठ पढ़ाया गया यह भी लिखना होता है। साथ ही कक्षा के दौरान प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों की भी जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
यानी बच्चों को पढ़ाते समय ब्लैक बोर्ड या प्रोजेक्टर का सहारा लिया गया या नहीं का भी उल्लेख करना होता है। नियमों के मुताबिक शिक्षकों की डायरी प्रिंसिपल या हेड मास्टर को रोजाना चेक भी करनी होती है लेकिन अधिकांश स्कूलों में शिक्षक डायरी मेंटेन नहीं हो रही।
विज्ञापन
जिसके कारण शिक्षक खुद पढ़ाए जाने वाले विषय से अनभिज्ञ हो जाते है। ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है।
निदेशालय ने पीजीटी, टीजीटी, जेबीटी व हेड टीचर्स से लेकर गेस्ट टीचर्स तक की डायरी की जानकारी मांगी है। स्कूल मुखिया को डायरी मेंटेन रखने वाले और नहीं रखने वालों का अलग-अलग ब्यौरा सौंपना होगा।