फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lord Sri Ram journey from India to Sri Lanka will be connected to Ramayana circuit

रामायण सर्किट से जुड़ेगा भगवान श्रीराम का भारत से श्रीलंका तक का सफर...पर्यटन स्थल के रूप में बनेगी पहचान

Sat, 26 Dec 2020 08:28 AM IST
शाहरुख खान सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Dec 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Lord Sri Ram journey from India to Sri Lanka will be connected to Ramayana circuit
फाइल फोटो - फोटो : ANI
मोदी सरकार अयोध्या को आध्यात्मिकता के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचान दिलाएगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय इसका खाका तैयार कर रहा है। इसके तहत अयोध्या के बारे में तो दुनिया जानती है, लेकिन भक्तों और दर्शकों को उन अनजाने स्थलों से भी रूबरू करवाया जाएगा, जहां भगवान श्रीराम से नाता रहा है। 
विज्ञापन


इसमें 14 साल के वनवास के दिनों से लेकर श्रीलंका का सफर भी शामिल होगा। अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर बराड़ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी का विकास होगा। इसमें केंद्र सरकार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर काम करेगी। 
विज्ञापन


अयोध्या नगरी में भगवान रामलला का मंदिर, हनुमान गड़ी मंदिर, सरयू नदी के घाट, मां सीता की रसोई, कनक भगवन,श्रीनागेश्वरनाथ मंदिर, तुलसी उद्यान, मनीपर्वत मंदिर, राम की पौड़ी, अम्माजी मंदिर, तुलसी स्मारक, त्रेतामंदिर आदि की जानकारी तो मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भगवान श्रीराम किन-किन स्थलों पर गए हैं, उन्हें रामायण सर्किट में जोड़ा जाएगा। रामायण सर्किट बनाने का काम मंत्रालय ने शुरू कर दिया है। वहीं,युवा पर्यटकों के लिए भी अलग तरह से योजना बन रही है। 

अतुल्य भारत में अगले वर्ष से जुड़ेगा

अतुल्य भारत के तहत केंद्र सरकार विदेशों में भारत के पर्यटन स्थलों की जानकारी देती है। इसी में 2021 से तिरुपति बालाजी, सिद्धि विनायक, बनारस, हरिद्वार, केदानाथ, शिरड़ी की तर्ज पर अयोध्या को भी जोड़ेगी। आने-जाने से लेकर अन्य जानकारियां भी मुहैया करवायी जाएगी।

आत्मनिर्भर भारत में स्थानीय युवाओं को मौका
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अयोध्या नगरी के विकास में स्थानीय युवाओं को तबज्जो दी जाएगी। इसके तहत केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय युवाओं को आईआईटीएफसी कोर्स करने का मौका दे रही है। इसमें अयोध्या नगरी व भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों की जानकारी, स्थानीय पर्यटन स्थलों, हिंदी और अंग्रेजी के साथ अन्य भाषाओं की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। वे गाइड, होटल इंडस्ट्री, एयरपोर्ट, रेलवे समेत अन्य सेवाओं से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। 

इसी के तहत शुक्रवार को अयोध्या में पहला सेमिनार भी आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय कॉलेजों के एक हजार से अधिक छात्रों को जोड़ा गया, ताकि वे इसमें जुड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed