हथियार के बल पर प्रोजेक्ट मैनेजर को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी नितिन त्यागी अशोक विहार फेस-2 में रहते हैं और एनवाईजी एनर्जी सॉल्यूशन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे वह रेलवे स्टेशन आने के लिए इफ्को चौक पर खड़े थे।
इस दौरान एक सफेद रंग की वैगनआर आई, जिसने उन्हें रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की बात कही। इसके चलते वह उस गाड़ी में बैठ गए। कुछ दूर जाने पर गाड़ी में दो अन्य लोग भी बैठ गए।
जब गाड़ी साउथ सिटी फ्लाईओवर के पास पहुंची तो गाड़ी में पिछले तरफ बैठे व्यक्ति ने उन पर हथियार तान दिया और उनसे लूटपाट कर वहीं उतार दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। डीएलएफ थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।