{"_id":"e8686b539f68e3efbd7049d3b8bb51f3","slug":"looted-everything-from-the-house-of-lecturer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला लेक्चरर के घर से लूट लिया सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला लेक्चरर के घर से लूट लिया सबकुछ
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 11 May 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर चेन झपटने वाले बाइक सवारों ने अब घर पर अकेली महिलाओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार शाम पानी पीने के बहाने एक महिला लेक्चरर के घर में घुसे दो बदमाशों ने बच्चे के सिर पर तमंचा अड़ा कर नगदी सहित करीब ढाई लाख के जेवर लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर आठ निवासी पूनम सिंघल एक विश्वविद्यालय में लेक्चरर हैं। सोमवार को उनके पति ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर वह अपने 12 वर्षीय बेटे रिषी के साथ थीं। शाम चार बजे दो युवकों ने उनका दरवाजा खटखटाया। उनके पूछने पर युवकों ने बताया कि वह घरों में पुताई का काम करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने काम करवाने से मना कर दिया। इस पर एक ने पीने के लिए पानी मांगा। पानी देने के लिए जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, दोनों धक्का देते हुए अंदर घुस आए। रिषी के सिर पर तमंचे की नाल अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने घबराई महिला से नगदी और जेवर देने को कहा। पूनम ने घर में रखे साढ़े बारह हजार रुपये और करीब सवा दो लाख रुपये के जेवर बदमाशों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर बच्चे की खोपड़ी उड़ाने की धमकी देते हुए दोनों बदमाश बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। सेक्टर आठ चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला से बदमाशों की हुलिया के बारे में पूछकर उनकी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।