{"_id":"1b482a9b949361c68b749e33ef53ac6c","slug":"loot-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी का जोड़ा खरीदने गया दंपति लुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी का जोड़ा खरीदने गया दंपति लुटा
ब्यूरो्/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 15 Jun 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में बेटी की शादी के लिए शॉपिंग करने आए दंपति से 1.39 लाख रुपये छीनकर बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घोषगढ़ गांव में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश शुक्रवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ पटौदी शॉपिंग करने आए। यहां बैंक से पैसे निकालने के बाद पटौदी मार्केट में शॉपिंग की और शाम को बाइक पर तीनों घर लौटने लगे।
विज्ञापन
घोषगढ़ मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में बाइक सवार दो युवक आए और उनकी पत्नी के हाथ से रुपयों से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर सामने आ रहे कुछ लोगों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बावजूद वह उन्हें चकमा देकर निकल गए। बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। दंपति ने पर्स में 1.39 लाख रुपये होने बात कही है।
यहां बता दें कि अगले महीने दंपति की दो बेटियों की शादी है, जिसकी खरीदारी के लिए वह पटौदी मार्केट आए थे। उधर, मामले की जांच कर रहे एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में बाइक का नंबर पता चल गया है। इसी आधार पर बदमाशों के पहचान की कोशिश की जा रही है।