फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot in delhi.

दिल्ली में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट

Sat, 11 Oct 2014 08:14 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
Loot in delhi.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में शुक्रवार शाम चार बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर 27 लाख रुपये लूट लिए। जख्मी कलेक्शन एजेंट को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामप्रकाश मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला है। गत चार साल से वह दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रह रहा है और एक निजी कंपनी में बतौर कलेक्शन एजेंट कार्यरत है। वह एक दुकान से कैश लेकर दूसरे दुकान में पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुश्मन के छक्के छुटाने वाले

Loot in delhi.

शुक्रवार शाम करीब 27 लाख रुपये कलेक्शन करके मोरी गेट पहुंचा। जहां से वह पैदल ही कश्मीरी गेट की ओर आ रहा था।
इसी दौरान चार युवकों ने उसे घेर लिया।

एक युवक ने उसके गले को दबा दिया, वहीं दूसरा उससे बैग छीनने लगा। रामप्रकाश के विरोध करने पर तीसरे बदमाश ने उसके सिर और चेहरे पर पंच से हमला करने लगा। पंच लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसके बाद बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।

वहां से गुजर रहे एक युवक ने लहूलुहान रामप्रकाश को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस रामप्रकाश को जख्मी हालत में अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने रामप्रकाश के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही पुलिस रामप्रकाश से थाने में पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed