{"_id":"450ed80b5e60b9ff33a5b8e7481fac93","slug":"looking-crushed-dead-body-fiance-fainted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की कुचली लाश देख बेहोश हो गई मंगेतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की कुचली लाश देख बेहोश हो गई मंगेतर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में लापरवाही की वजह से सोमवार दोपहर एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की बाइक सड़क पर गलत तरीके से लगे सीवर के ढक्कन से टकरा गई। बाइक समेत युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान महरौली निवासी कैलाश आर्य (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अगले महीने उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फरार चालक की तलाश कर रही है। महरौली निवासी कैलाश आर्य गुड़गांव स्थित निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार दोपहर वह पल्सर बाइक से किसी काम से न्यू रोहतक रोड से पंजाबी बाग की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
न्यू रोहतक रोड पर गलत तरीके से लगे सीवर के ढक्कन से उसकी बाइक टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत उसे लेडी हार्र्डिग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक अगले माह कैलाश की शादी होने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उसकी मंगेतर भी अस्पताल पहुंची और शव को देखकर बेहोश हो गई। उसकी मंगेतर भी एक निजी कंपनी में काम करती है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी की।