लोनी कांड: लड़की से रेप के बाद युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के निकट लोनी में नाबालिग बच्ची की एक वृद्घ द्वारा तथाकथित बलात्कार और उसके बाद फैले सांप्रदायिक तनाव के मामले में एक नया मोड़ आ गया है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जिस जगह पर नौ साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय वृद्घ ने रेप को अंजाम दिया वहां से कुछ ही दूरी पर दूसरे समुदाय के एक 30 वर्षीय युवक का शव पाया गया है। मृतक के आरोपियों ने इसे बदला लेने के लिए की गई हत्या बताया है।
हालांकि पुलिस इस पक्ष की भी जांच कर रही है कि इस युवक की हत्या का रेप वाले मामले से कोई संबंध है या नहीं। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
कुछ ही दूर मिला एक युवक का शव
रविवार को बच्ची के तथाकथित रेप की इस वारदात के बाद इलाके में अफवाह फैली कि पीड़ित बच्ची की मौत हो गई। खबर फैलते ही इलाके के लोग सड़क पर आ गए। जल्द ही विरोध हिंसक हो गया और उसने सांप्रदायिक रूप ले लिया।
गुस्साए लोगों ने सोमवार को हिंसक प्रदर्शक किया। भीड़ ने पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी। इस मामले में सोमवार की रात लगभग 11.30 बजे एक नया मोड़ आया। प्रभावित इलाके से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दूसरे समुदाय के एक 30 वर्षीय युवक की लाश मिली।
बताया जाता है कि दो लोगों ने इस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या रेप वाले मामले का बदला लेने के लिए की गई है।
किसने फैलाई लड़की के मरने की सूचना
इधर पुलिस ने संदिग्ध लोगों के खिलाफ धारा 376, 354बी, और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर POSCO एक्ट के अंर्तगत भी मामला दर्ज किया गया है।
यूपी पुलिस के एडीजी मुकुल गोयल ने बताय कि पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि लड़की के मरने की सूचना कैसे फैली और इसमें किन लोगों का हाथ है। क्योंकि इस अफवाह के बाद ही मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।
जिस युवक की हत्या की गई वह टैक्सी चलाता था। गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
एफआईआर में है आरोपी का नाम
एफआईआर मृत युवक के बहनोई ने दर्ज कराई जिसमें उसने दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। एक आरोपी का उसने नाम भी बताया है। हालांकि उसे नहीं पता कि हमलावर दूसरे समुदाय के थे या नहीं।
पुलिस का कहना है कि तथाकथित रेप और इस हत्या के बीच संबंध की आशंका पर भी जांच की जा रही है। हालांकि मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या बदला लेने के लिए की गई है। मृत युवक के तीन बच्चे हैं , जबकि उसकी पत्नी फिलहाल अस्पताल में है।