{"_id":"58c8356a4f1c1b6b3732aa7a","slug":"loni-road-accident-truck-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, भीड़ ने फूंका ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, भीड़ ने फूंका ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ लोनी आफिस से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार शाम ट्रक से कुचल कर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इससे गुस्साई भीड़ ने पहले सड़क जाम कर हंगामा किया, फिर ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने लाठी भांज कर लोगों को तितर बितर किया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
सवा घंटे तक चले हंगामे के दौरान पुलिस को रूट डायवर्ट कर गाड़ियों को निकालना पड़ा। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। मुरादनगर निवासी टेंपो चालक शौकीन, पत्नी मदीना और बेटी रानी (ढाई) के साथ बाइक से मंगलवार सुबह मुस्तफाबाद कालोनी निवासी अपनी बुआ हसीना के घर सगाई समारोह में आए थे।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े पांच बजे वह लोनी बाजार से सामान खरीदने जा रहे थे। जब वह गाजियाबाद रोड स्थित सीओ आफिस से चंद कदमों की दूरी पर पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे शौकीन पत्नी और बच्ची समेत सड़क पर गिर गए। हड़बड़ाहट में चालक ने ट्रक समेत भागने का प्रयास किया तो बच्ची की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई, जबकि मदीना के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खोलने, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सवा घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर बितर कर दिया। भीड़ के हटने पर पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही आग बुझाकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।