{"_id":"5ce82da8bdec22074b0a9df8","slug":"loni-mla-writes-letters-to-cm-of-threat-of-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी विधायक ने जान का खतरा जता सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी विधायक ने जान का खतरा जता सीएम को लिखा पत्र
Fri, 24 May 2019 11:15 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 24 May 2019 11:15 PM IST
सार
- बोले-यमुना में अवैध खनन रुकवाने पर माफिया और अधिकारी करवा सकते हैं हत्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जान का खतरा बताते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक अपनी ही सरकार में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि अवैध खनन पर कार्रवाई करने पर खनन माफिया तथा अधिकारी उनकी हत्या कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं, सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि लोनी में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर वह कार्रवाई करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ट्रॉनिका सिटी स्थित यमुना किनारे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
मामले में माफिया ने उनके ऊपर भी फायरिंग की थी। अवैध खनन पर रोक लगने के बाद माफिया, कुछ अधिकारियों की दुकान बंद हो गई। इसके चलते सभी लोग उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं। उन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा कर उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने लोनी एसडीएम पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन