{"_id":"95f06b132bb91895a2ff79d062d7c64c","slug":"loni-from-deteriorating-to-the-left-fiza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिगड़ने से बची लोनी की फिजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिगड़ने से बची लोनी की फिजा
अमर उजाला, लोनी
Updated Mon, 01 Sep 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबियों ने रास्ते पर जा रहे दूसरे समुदाय के युवक पर आपत्तिनजक टिप्पणी कर दी। युवक के विरोध करने पर शराबियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
यह खबर फैलते ही सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शनिवार शाम सात बजे कंचन पार्क कालोनी का एक युवक धार्मिकस्थल पर जा रहा था। रास्ते में एक दुकान पर शराब के नशे में धुत बैठे दूसरे समुदाय के चार लोगों ने युवक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। यह खबर फैलते ही कुछ देर में ही मौके पर एक समुदाय के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। अफवाहें फैलने के कारण शहर में तनाव की स्थिति बन गई। मगर पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली।
थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें से दो को नामजद कराया गया है। आरोपी घरों से फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।