{"_id":"667990ff6889ffbe4405deee","slug":"long-jam-on-delhi-jaipur-highway-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम, वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम, वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना
Mon, 24 Jun 2024 09:00 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:00 PM IST
सार
एसीपी मुख्यालय सुखबीर ने बताया कि सोमवार का दिन होने के कारण पीक ऑवर में वाहनों का दबाव अधिक था। जिसके कारण कुछ समय के लिए जाम के हालात थे।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार की शाम लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इससे सरहौल बाॅर्डर से इफ्को चौक तक वाहनों की लाइन लग गई। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक जाम को दूर कराया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम सरहौल बार्डर पर अचानक से वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे पहले हाईवे पर यातायात धीमा होने लगा। इसके बाद वाहनों का दबाव बढ़ता चला गया और वाहनों की लाइन इफ्को चौक तक पहुंच गई। इससे दिल्ली जाने वालों वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ा। यातायात प्रभावित होने पर पुलिस बाॅर्डर पर पहुंची और जाम को खुलवाले का प्रयास किया। एसीपी मुख्यालय सुखबीर ने बताया कि सोमवार का दिन होने के कारण पीक ऑवर में वाहनों का दबाव अधिक था। जिसके कारण कुछ समय के लिए जाम के हालात थे। अब ट्रैफिक सुगम रूप से चल रहा है।
विज्ञापन