सीने पर लोलिया डॉन गुदवाकर शर्ट के बटन खोलकर रखता था, अपराध की दुनिया में चमकाना चाहता था नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 पुलिस के साथ शनिवार रात को हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश भाडे़ पर हत्या करने का काम करते थे। इनमें एक आरोपी ने सेक्टर-20 में दोस्तों के साथ बिजली घर में डाका डाला था। 25 हजार के इनामी बदमाश ने अपने सीने पर लोलिया डॉन भी गुदवा रखा है। बदमाश अपना रौब झाड़ने के लिए कमीज के बटन खोलकर रखता था और नोएडा, लोनी व दिल्ली में वारदात करता था।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के मुताबिक, शनिवार रात रजनीगंधा चौराहे के पास से एक केटीएम बाइक का पुलिस ने पीछा, लेकिन बदमाश छिप गए। यह सूचना सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी मनोज पंत को मिली तो वह अपनी टीम के साथ शहर में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग करने लगे। रात करीब पौने एक बजे केटीएम बाइक पर सवार दो बदमाश दिखे तो उन्हें टार्च दिखाकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा कि तो उन्होंने गोली चला दी। बदमाश सेक्टर-18 की तरफ भागने लगे। पुलिस पीछा करते हुए फिल्म सिटी बिजली घर मोड़ पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अजीत व मलकीत के पैर में गोली लग गई।
एसएसपी ने बताया कि अजीत कोटला मुबारक पुर में रहता है और उस पर डकैती, लूट व चोरी समेत 11 मामले दर्ज हैं। जबकि मलकीत सिंह उर्फ एलएस लोलिया गीता कालोनी, दिल्ली निवासी है। उस पर हत्या, लूट और चोरी के अलावा कई अन्य मामले दर्ज हैं। लोलिया अपराध की दुनिया में नाम चमकाने के लिए हत्या की योजना बना रहा था। दोनों बदमाश रेेहड़ी-पटरी वालों से अवैध वसूली भी करते थे। अजीत ने 6 बदमाशों के साथ मिलकर 10 जून को सेक्टर-20 बिजली घर में डकैती डाली थी। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड रमेश को बंधक बना लिया था। बदमाश सामान और गार्ड की बंदूक लूटकर भाग गए थे। दोनों बदमाशों के पास से एक तमंचा, एक पिस्टल, एक चोरी की केटीएम बाइक आदि बरामद हुए हैं।