दो दिन बाद नामांकन, उम्मीदवारों का पता नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है लेकिन अब तक राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम ही नहीं फाइनल किए हैं।
दिल्ली एनसीआर हो या फिर कोई अन्य क्षेत्र, लगभग सभी पार्टियां प्रत्याशियों को लेकर मुश्किल में फंसी नजर आ रही हैं। हर पार्टी में टिकट के लिए बवाल बढ़ता जा रहा है इसी वजह से उम्मीदवार के ऐलान पर भी देरी हो रही है।
फरीदाबाद लोकसभा सीट से अब तक कुल चार पार्टियों ने ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। आलम यह है कि दो दिन बाद यानी 15 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएंगे लेकिन कई पार्टियों के पत्ते खुलने बाकी हैं।
बीजेपी के पत्ते खुलने का इंतजार
घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस से अवतार सिंह भड़ाना, AAP से पुरुषोत्तम डागर, बसपा से राजेंद्र शर्मा एवं आरक्षण विरोधी पार्टी से दीपक गौड़ के नाम शामिल हैं। आपसी कलह के कारण अन्य पार्टियों में अब तक टिकटों का बंटवारा नहीं हो सका है।
सबसे अहम बात ये है कि देश में मोदी की लहर के बूते सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। जाहिर है इसका नुकसान उसे चुनाव परिणामों में देखने को मिलेगा।
जिला प्रशासन के मुताबिक 22 मार्च तक प्रत्याशी अपना नामांकन फार्म भर सकते हैं। 26 मार्च को नामांकनों की जांच की जाएगी। नामांकन भरने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि बाद में प्रशासन पर किसी तरह का आरोप न लगाया सके।