फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loksabha Elections: BJP busy searching for names of candidates for two seats in Delhi

Loksabha Elections : दिल्ली की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तलाशने में जुटी भाजपा, करनी पड़ रही है मशक्कत

Wed, 06 Mar 2024 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 05:38 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली सीट पर स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार उतारने को लेकर पार्टी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Loksabha Elections: BJP busy searching for names of candidates for two seats in Delhi
demo - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है, पर दो सीटों पर अब भी पेच फंसा हुआ है। उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली सीट पर स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार उतारने को लेकर पार्टी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दोनों सीट पर पिछले दो लोकसभा चुनावों में पैराशूट उम्मीदवार पर ही पार्टी ने भरोसा जताया था। पार्टी ने दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन में जुटी है। संभावना है कि सात मार्च को उम्मीदवारों के नामों का एलान हो जाएगा।

विज्ञापन


दोनों सीटों के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी से लेकर, विधायक, पार्षद, पूर्व मेयर तक दावेदारी ठोक रहे हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव में उत्तर-पश्चिमी व पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने बाहरी उम्मीदवार को ही टिकट दिया था। पूर्वी दिल्ली की बात करें तो 2014 में महेश गिरी को टिकट मिला था तो 2019 के चुनाव में गौतम गंभीर को।
विज्ञापन


इसी तरह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 2014 में डॉ. उदित राज को और 2019 में हंस राज हंस को चुनावी मैदान में उतारा था। दोनों ही बार चेहरे बदले गए थे। इस बार पार्टी के लिए मुश्किल यह है कि कार्यकर्ता नाराज नहीं हो जाए। क्योंकि हर बार बाहरी उम्मीदवार को उतारने से कार्यकर्ताओं में यह संदेश जाता है कि पार्टी ऐसे उम्मीदवार को उतारती है जिसे जीतने के बाद पांच साल तक स्थानीय समस्या से कोई सरोकार नहीं रहता है। फिर कैडर वोटरों के निराश होने का डर भी पार्टी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली सीट की दौड़ में प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी शामिल है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर महामंत्री, उपाध्यक्ष, विधायक भी दौड़ में है। यही स्थिति उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की भी है। यहां से भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया, कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुई प्रीता हरित, गुगन सिंह, पूर्व मेयर अवतार सिंह टिकट दावेदारी के दौड़ में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed