{"_id":"5c8cfb6cbdec221414547d1c","slug":"loksabha-elections-2019-bjp-writes-to-election-commission-to-appoint-special-observer-for-mosques","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- मस्जिदों के लिए विशेष पर्यवेक्षक हों नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- मस्जिदों के लिए विशेष पर्यवेक्षक हों नियुक्त
Sat, 16 Mar 2019 07:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
BJP Logo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदाताओं के ध्रुवीकरण पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज की है। भाजपा का कहना है कि मस्जिदों के माध्यम से मतदाताओं का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। इस बाबत भाजपा ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के विधि विभाग के संयोजक नीरज ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में अनुरोध किया है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की पर्याप्त मात्रा में नियुक्ति की जाए। ताकि मस्जिदों के माध्यम से मतदाताओं को राजनीतिक पाठ पढ़ाने का काम बंद हो सके।
विज्ञापन
भाजपा के विधि विभाग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अनेकों बार ट्वीट के माध्यम या भाषणों में सांप्रदायिक घृणा फैलाने का हवाला दिया है। साथ ही उनकी पार्टी द्वारा निर्वाचन की तारीखों पर मुसलिम समाज को यह कहकर बहकाने का प्रयास भी किया गया है कि इससे मुस्लिम समाज के लोग कम से कम मतदान करेंगे।
विज्ञापन