फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: This scheme started in 50 markets of Delhi - go for  voting, come for discount!

LS Elections : दिल्ली में 25 को मतदान, 50 बाजारों में शुरू हुई यह योजना- ‘वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ!

Mon, 20 May 2024 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 02:15 AM IST
सार

व्यापारियों ने यह पहल दिल्ली के 50 से अधिक छोटे व बड़े बाजारों में शुरू की हैं। इसमें कश्मीरी गेट, कमला नगर , लाजपत नगर, चांदनी चौक, रोहिणी, करोल बाग, नेहरू प्लेस समेत अन्य बाजार शामिल हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: This scheme started in 50 markets of Delhi - go for  voting, come for discount!
दिल्ली में 25 को है मतदान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए मार्केट एसोसिएशन ने ''वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ'' पहल शुरू की है। इसके तहत बाजार में मतदाताओंं को 25 मई को मतदान करने पर खरीदारी पर छूट दी जाएगी। इसके तहत जितने मतदाता मतदान करने के बाद बाजारों में खरीदारी करने पहुंचेंगे, उन्हें अलग-अलग समान पर ऑफर दिया जाएगा। इससे लोगों के बीच न सिर्फ मतदान करने को लेकर जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली का मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


व्यापारियों ने यह पहल दिल्ली के 50 से अधिक छोटे व बड़े बाजारों में शुरू की हैं। इसमें कश्मीरी गेट, कमला नगर , लाजपत नगर, चांदनी चौक, रोहिणी, करोल बाग, नेहरू प्लेस समेत अन्य बाजार शामिल हैं। मतदाता को स्याही का निशान दिखाने पर 15 से 25 प्रतिशत की खरीदारी करने पर छूट दी जाएगी। यह छूट केवल कपड़े, जूते व कॉस्मेटिक तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्वेलरी पर भी लोगों को 1 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यही नहीं,लोगों को खान-पान पर भी विशेष ऑफर दिए जाएगें। दरअसल, बीते चार फेज में मतदान का रुझान देखते हुए व्यापारियों ने ये पहल शुरू करने का निर्णय लिया हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी मिलेगी छूट
लाजपत नगर संगठन के व्यापारी मुकेश ने बताया की इस पहल से 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने घर से निकाल कर मतदान करेंगे। बीते चार चरण में मत प्रतिशत कम रहा है। उम्मीद है कि छठे फेज में यह बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि यह विशेष छूट सिर्फ दिल्ली के मतदाताओं के लिए नहीं है, बल्कि आसपास के वो मतदाता, जिन्होंने पांचवें चरण में वोटिंग की होगी, वो भी बाजारों में इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। चांदनी चौक के एक व्यापारी राहुल गुप्ता ने बताया कि बाजारों में डिस्काउंट ऑफर पाने के लिए मतदाताओं को कुछ खास नहीं करना होगा, उन्हें उनकी उंगली पर स्याही का निशान दिखान होगा। साथ ही, उन्हें यह भी याद रखना होगा कि ऑफर मतदान के अगले दिन यानी सिर्फ 26 मई तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्गर पर भी मिलेगी 10 फीसदी की छूट
वोटिंग के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने को कई तरह के लुभावने ऑफर और डिस्काउंट देने के भी खूब ऐलान किए जा रहे हैं। इस कड़ी में एक निजी बर्गर कंपनी ने अपनी तरफ से मतदाताओं को विशेष छूट देने का ऐलान किया है। मतदाताओं को अपनी उंगली पर लगे मतदान स्याही निशान को दिखाने पर यह छूट दी जाएगी। इसमें 10 फीसदी तक अपने ग्राहकों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed