फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lok Sabha Elections BJP made strategy to stop Akhilesh from scoring a victory

Lok Sabha Elections: अखिलेश की चौतरफा घेराबंदी कर रही भाजपा, पीएम-सीएम और गृहमंत्री की होंगी ताबड़तोड़ रैलियां

Sat, 04 May 2024 08:08 AM IST
विजय पुंडीर तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 May 2024 08:08 AM IST
सार

भाजपा की कोशिश है कि अखिलेश यादव ज्यादा से ज्यादा अपनी और परिवार से जुड़ी सीटों में ही उलझे रहें। दूसरी सीटों से लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाले कार्यक्रम में वह समय न निकाल सकें।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections BJP made strategy to stop Akhilesh from scoring a victory
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस पिच से अखिलेश यादव ने अपने सियासी कॅरिअर का आगाज किया था, वहां से दूसरी पारी में उन्हें जीत का चौका लगाने से रोकने के लिए भाजपा मजबूत घेराबंदी करने में जुटी है। अखिलेश यादव को अपनी ही सीट कन्नौज में फंसाए रखने के इरादे से भाजपा ने मजबूत फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों कन्नौज विधानसभा से जुड़ी सीटों पर मजबूत चेहरों को उतारा गया है। अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री भी ताबड़तोड़ रैली और सभा कर उनकी घेराबंदी करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा की कोशिश है कि अखिलेश यादव ज्यादा से ज्यादा अपनी और परिवार से जुड़ी सीटों में ही उलझे रहें। दूसरी सीटों से लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाले कार्यक्रम में वह समय न निकाल सकें। तीसरे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, उसमें यादव परिवार की उम्मीदवारी वाली मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव मैदान में हैं। चौथे चरण में खुद अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में सिर्फ एक सप्ताह का ही अंतराल है। ऐसे में अखिलेश यादव अभी तीसरे चरण की सीटों पर ही प्रचार कर रहे हैं, जबकि भाजपा तीसरे चरण के साथ ही चौथे चरण के प्रचार पर भी फोकस कर चुकी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को कानपुर में होंगे, तो पांच मई को इटावा में।
विज्ञापन


इटावा... यानी सपा के गढ़ में घेरेंगे मोदी
भाजपा ने इस बार प्रधानमंत्री की सभा इटावा में लगवाने का खाका बनाया है। पांच मई को प्रधानमंत्री इटावा जिले की भरथना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में शामिल होंगे। इस क्षेत्र की खास बात यह है कि इसके पास में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आने वाली बिधूना विधानसभा सीट पड़ती है। बिधूना पर इस समय सपा का कब्जा है। लोधी बहुल इस सीट से प्रधानमंत्री इस वर्ग को साधने के साथ ही कन्नौज, इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद को साधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग बिरादरी के नेता बना चुके माहौल
न सिर्फ आसपास के इलाकों में, बल्कि कन्नौज में भी भाजपा अपना माहौल बनाने के लिए खाका तैयार कर चुकी है। इस कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह आठ मई को पहुंचेंगे। भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के नामांकन के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां से सपा को ललकारा था। नामांकन से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी यहां बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के बहाने सपा को घेर चुके हैं। तीन दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं प्रदेश मंत्री व विधायक पंकज सिंह ने रसूलाबाद में सभा कर सपा पर हमला बोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed