फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections BJP ahead in campaigning on social media platforms

लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार में भाजपा आगे, कांग्रेस दूसरे और 'आप' तीसरे नंबर पर

Tue, 16 Apr 2024 04:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:58 AM IST
सार

इस बार के लोकसभा चुनाव में ढोल-नगाड़ों की आवाज से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव प्रचार की हलचल देखने को मिल रही है। डिजिटल चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बीते 29 मार्च से अब तक 279 आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections BJP ahead in campaigning on social media platforms
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। यही वजह है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में ढोल-नगाड़ों की आवाज से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव प्रचार की हलचल देखने को मिल रही है। डिजिटल चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बीते 29 मार्च से अब तक 279 आवेदन मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन भाजपा ने दिए हैं। कांग्रेस दूसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने अब तक सबसे अधिक 200 आवेदन दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने 78 और आप ने सिर्फ एक आवेदन दिया है। आवेदन देने के 48 घंटे के भीतर एमसीएमसी) को स्वीकृति देनी होती है।
विज्ञापन


डिजिटल प्रचार सामग्री को चुनाव आयोग से कराना होता है प्रमाणित
डिजिटल चुनाव प्रचार के लिए वीडियो, रील, भाषण आदि प्रसारित करने से पहले चुनाव आयोग के एमसीएमसी से प्रमाणित कराना होता है। इसके लिए राजनीतिक दलों को आवेदन देना होता है। 48 घंटे के भीतर इसकी स्वीकृति दी जाती है। मौजूदा समय में जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उसमें से अधिकतर स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन ने आधी आबादी को किया दरकिनार : वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इंडिया गठबंधन को महिला विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व आप गठबंधन ने दिल्ली में एक भी सीट महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा है। इससे दोनों दलों का महिला सशक्तिकरण विरोधी चेहरा सामने आ गया है। सचदेवा ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि प्रधानमंत्री हर क्षेत्र में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दे रहे हैं। महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लाकर महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाना भी सुनिश्चित किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की भावना के अनुरूप भाजपा ने लोकसभा चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाते हुए देश की राजधानी दिल्ली में दो महिलाओं को लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed