फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019: votes will be cast in Faridabad on May 12

लोकसभा चुनाव 2019: फरीदाबाद में 12 मई को मतदाता चुनेंगे अपना सांसद, वादों-इरादों का दौर शुरू

Mon, 11 Mar 2019 09:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Mar 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: votes will be cast in Faridabad on May 12
लोकसभा चुनाव 2019-तारीखों का एलान - फोटो : Amar Ujala

चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के साथ ही आम चुनाव 2019 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली से सटी फरीदाबाद लोकसभा सीट राजनीतिक दृष्टि से बहुरंगी है। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा में छठे चरण में यानी 12 मई को मतदान होगा। दो जिलों से संबंधित 9 विधानसभा क्षेत्रों वाले फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में इस बार करीब 19.60 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। उधर, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने टिकट के लिए अपने आकाओं की हाजिरी लगानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चुनावी घोषणा होने के साथ ही शुुरू हुई राजनीतिक सरगर्मी
लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने करीब दो माह पूर्व से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। सत्ताधीन भाजपा नेताओं ने जहां विभिन्न कार्यक्रम चलाकर प्रधानमंत्री की योजनाओं का बखान घर-घर जाकर करना शुरू कर दिया था, वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी दो बार फरीदाबाद में आकर अपनी स्कूल-अस्पताल रैली के बहाने चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। इनेलो के साथ ही जजपा के नेताओं की सरगर्मी भी यहां काफी तेजी से बढ़ी हैं। फरीदाबाद में कांग्रेस के इकलौते विधायक ललित नागर भी ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को साधने में लगे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस-भाजपा का रहा है इस सीट पर दबदबा
अब तक मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा का ही दबदबा रहा है। यहां क्षेत्रीय पार्टियों की दाल कभी नहीं गली। अब तक यहां छह बार कांग्रेस का और चार बार भाजपा का सांसद बन चुका है, जबकि एक बार भारतीय लोक पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर वशिष्ठ चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। छोटे-बड़े 25 हजार से उद्योगों वाली नगरी में श्रमिक कॉलोनियां भी काफी हैं। दूसरे प्रदेशों से आए लगभग पांच लाख से अधिक श्रमिक यहां बस चुके हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में जाट, गुर्जर, मुसलमान, ब्राह्मण, पंजाबी और वैश्य वोटर अधिक हैं। ऐसे में विभिन्न पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों ने वोटरों के बीच जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा के क्षेत्र में आती हैं 9 विधानसभा
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पलवल और हथीन को मिला कर नौ विधानसभा सीटें आती हैं। वर्तमान समय में इनमें तिगांव विधानसभा से कांग्रेस विधायक ललित नागर, फरीदाबाद से भाजपा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, बल्लभगढ़ से भाजपा के विधायक मूलचंद शर्मा, पृथला से बसपा की टिकट पर जीत कर आए टेकचंद शर्मा, बड़खल विधानसभा से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा और एनआईटी विधानसभा से इनेलो की टिकट पर विधानसभा पहुंचे नगेंद्र भड़ाना, पलवल से कांग्रेस से करण दलाल, हथीन से इनेलो से केहर सिंह रावत, होडल से कांग्रेस से उदयभान का कब्जा है। 

हरियाणा में लोकसभा की हैं कुल दस सीट

एक नवंबर 1966 को हरियाणा को अलग राज्य बनाया गया और उसके बाद 1967 में हुए चौथी लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा की लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया गया। उस समय हरियाणा में 9 लोकसभा सीटें थीं। वर्ष 1976 में प्रदेश में एक बार फिर लोकसभा क्षेत्रों में बदलाव किया गया। लोकसभा सीटों की संख्या को बढ़ाकर 10 कर दी गई और फरीदाबाद को अलग लोकसभा सीट घोषित कर दिया गया। साल 1977 में हुए छठे लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए पहली बार मतदान किया गया। भारतीय लोक पार्टी के उम्मीवार धर्मवीर वशिष्ठ इस चुनाव को जीत कर फरीदाबाद से पहले सांसद बने थे। 1980 में हुए सातवें लोकसभा चुनावों में यह चुनाव कांग्रेस के तैय्यब हुसैन ने जीता। 1984 में आठवीं लोकसभा के चुनावों में 2 लाख 85 हजार 214 वोट लेकर कांग्रेस पार्टी के रहीम खान विजेता रहे थे।

इसके बाद 1989 में 9वीं लोकसभा के चुनाव हुए। इस चुनाव में रिकॉर्ड वोट प्राप्त कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भजन लाल सांसद बने थे। भजन लाल को 4 लाख 4 हजार 646 वोट मिले। इसके दो साल बाद ही 1991 में 10वीं लोकसभा के चुनाव हुए। इस बार कांग्रेस के उम्मीवार अवतार सिंह भड़ाना सांसद बने। 1996 में हुए 11वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र बैंदा सांसद बने। 1998 में 12वीं लोकसभा चुनाव में भी रामचंद बैंदा सांसद बने। 1999 में 13वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामचंद्र बैंदा लगातार तीसरी बार सांसद बने। 2004 में हुए 14वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना विजेता रहे। 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में भी 2 लाख 57 हजार 864 वोट प्राप्त कर अवतार सिंह भड़ाना सांसद बने। इसके बाद 2014 में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 4 लाख 66 हजार 873 के रिकार्ड मतों के साथ चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 

कई करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
भाजपा नेता चुनावों को लेकर वैसे तो करीब एक माह से विकास कार्यों का शिलान्यास करने में लगे थे, मगर पिछले एक सप्ताह से इस काम में तेजी आ गई थी। रविवार को आचार संहिता लगाने से कुछ ही घंटों पहले उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने साईं धाम मंदिर के पास करीब 20 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं केंद्रीय मंत्री के बेटे और वरिष्ठ उपमहापौर ने तिगांव के नचौली में करीब दो करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

फरीदाबाद लोकसभा सीट से अब तक जीते उम्मीदवार
साल    उम्मीवार और पार्टी

1977  धर्मवीर वशिष्ठ भारतीय लोक पार्टी
1980  तैय्यब हुसैन कांग्रेस
1984  रहीम खान कांग्रेस
1989  भजन लाल कांग्रेस
1991  अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
1996  रामचंद्र बैंदा भाजपा
1998  रामचंद्र बैंदा भाजपा
1999  रामचंद्र बैंदा भाजपा
2004  अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
2009  अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
2014  कृष्णपाल गुर्जर भाजपा

लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता : 19,46,689
पुरुष मतदाता : 10,72,836
महिला मतदाता : 8,73,853

लोकसभा क्षेत्र में कुल पोलिंग बूथ- 2036
संवेदनशील- अभी तय नहीं
अति संवेदनशील-अभी तय नहीं

किस राजनीतिक दल से कौन है प्रबल दावेदार
भाजपा

1. कृष्णपाल गुर्जर
2. विपुल गोयल
3. पंचजन्य बत्रा 

कांग्रेस
1. करण दलाल
2. ललित नागर
3. अवतार सिंह भड़ाना
4. महेंद्र प्रताप

आम आदमी पार्टी
1. गिरिराज शर्मा
2. धर्मवीर भड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed