फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Vijender singh is Congress Candidate from South Delhi

राजनीति के रिंग में उतरे मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, भाजपा के रमेश बिधूड़ी से करेंगे दो-दो हाथ

Mon, 22 Apr 2019 11:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Vijender singh is Congress Candidate from South Delhi
विजेंद्र सिंह - फोटो : SELF

कांग्रेस ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली से विजेंद्र उसके उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर विजेंद्र का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा से होगा।

विज्ञापन


विजेंद्र ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया गया है जहां से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप नेता दिलीप पांडे चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।


गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 422 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed