फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Sajjan Kumar made record of 8.50 lakh votes in 2004 elections

दिल्ली के नाम सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकार्ड, सज्जन कुमार को 2004 में मिले थे 8.50 लाख मत

Sun, 31 Mar 2019 05:24 AM IST
Avdhesh Kumar विजय सिंघल, अमर उजाला, दिल्ली
विजय सिंघल, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Sajjan Kumar made record of 8.50 lakh votes in 2004 elections
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सियासी दलों ने अखाड़े में उतारने के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए है ताकि उनके नाम पर ज्यादा से ज्यादा वोट लिए जा सके। हर कोई ज्यादा से ज्यादा वोट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहता है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोट लेने का राष्ट्रीय रिकार्ड कांग्रेस के सज्जन कुमार के नाम है। उन्होंने वर्ष 2004 के चुनाव में 8,55,550 मत हासिल कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को हराया था। सज्जन कुमार वर्तमान में 84 दंगों के मामले में फिलहाल जेल में हैं।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद चुनावी नक्शे से गायब हुए बाहरी दिल्ली क्षेत्र से सज्जन कुमार ने यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने उस समय केंद्रीय मंत्री साहिब सिंह को करीब 2.5 लाख मतों से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक देश में हो चुके 15 लोकसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को इतने वोट नहीं मिले हैं। उस समय बाहरी दिल्ली में 35 लाख से अधिक मतदाता थे। अब संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या उससे आधी भी नहीं है इस कारण उनका यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना न के बराबर है। 

दिल्ली राज्य स्तर पर भी कई रिकॉर्ड बने हुए हैं जो निकट भविष्य में टूटते दिखाई नहीं देते। दिल्ली में सबसे ज्यादा मत भले ही सज्जन कुमार के नाम है लेकिन सबसे ज्यादा अंतर से जीतने का रिकॉर्ड उनके राजनीतिक गुुरु एचकेएल भगत के नाम दर्ज है। 

भगत को वर्ष 1984 में इंदिरा लहर के दौरान पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में डाले गए मतों में से 76.95 प्रतिशत मत मिले थे। इस चुनाव में उन्होंने 3,17,700 मतों से जीत दर्ज की थी। दिल्ली में अभी तक कोई भी उम्मीदवार इतने अंतर से नहीं जीता है। यह अब तक का सबसे ज्यादा मत प्रतिशत है। 

दिल्ली में सबसे कम अंतर से जीतने का रिकॉर्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम दर्ज है। नई दिल्ली सीट से उन्हें वर्ष 1991 में 620 मतों से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में अभिनेता से नेता बने कांग्रेस के राजेश खन्ना ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। 

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अभी तक मत प्रतिशत के मामले में सबसे अधिक मतदान चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में हुआ है। यहां वर्ष 1977 में 82.98 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं सबसे कम मतदान का रिकॉर्ड बाहरी दिल्ली में वर्ष 1999 बना। यहां उस दौरान 41.49 प्रतिशत मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में रचे गए इतिहास

1. सबसे ज्यादा वोट प्राप्त : 8,55,550 मत- सज्जन कुमार (कांग्रेस), बाहरी दिल्ली, वर्ष 2004
2. सबसे ज्यादा मत प्रतिशत प्राप्त : 76.95 फीसदी - एचकेएल भगत (कांग्रेस), पूर्वी दिल्ली, वर्ष 1984
3. सबसे ज्यादा अंतर से जीत : 3,17,700 मत- एचकेएल भगत (कांग्रेस), पूर्वी दिल्ली, वर्ष 1984
4. सबसे कम अंतर से जीत : 620 मत- लालकृष्ण आडवाणी (भाजपा), नई दिल्ली, वर्ष 1991
5. सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत : 82.98 फीसदी - चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र, वर्ष 1977
6. सबसे कम मतदान प्रतिशत : 41.49 फीसदी  - बाहरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र, वर्ष 1999
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed