फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Rahul Gandhi reveals why Congress AAP alliance not happen in Delhi

राहुल गांधी का आप से गठबंधन पर बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं साथ आ पाईं दोनों पार्टियां

Thu, 07 Mar 2019 04:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Mar 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Rahul Gandhi reveals why Congress AAP alliance not happen in Delhi
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के खिलाफ है, हालांकि महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु सहित कई अन्य राज्यों में गठबंधन तय हैं।

विज्ञापन


गांधी ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड में हमारा गठबंधन तय हैं। दिल्ली में हमारी पार्टी गठबंधन के खिलाफ है और इसको लेकर सर्वसम्मति है। बाकी जगहों पर कुल मिलाकर गठबंधन की बात पटरी पर है।’’ 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से कुछ दिन पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक में यह फैसला हुआ कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2019 Rahul Gandhi reveals why Congress AAP alliance not happen in Delhi
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली प्रभारी पीसी चाको और डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन गठबंधन के पक्ष में थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया। अधिकतर नेताओं की राय के मद्देनजर राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन नहीं करने पर सहमति जताई।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय है तो तमिलनाडु में द्रमुक और झारखंड में झामुमो के साथ उसका गठबंधन पक्का हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed