फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Prime Minister narendra modi Rally and priyanka gandhi Road Show all update

दिल्ली में आज पीएम मोदी और प्रियंका गांधी आमने-सामने, सबकी टिकी निगाहें

Wed, 08 May 2019 10:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 May 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Prime Minister narendra modi Rally and priyanka gandhi Road Show all update
सांकेतिक तस्वीर
देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। छठे चरण में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर मतदान 12 मई को होगा। वहीं चुनाव प्रचार 10 मई शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में मेगा रैली कर रहे हैं, सातों लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी जनसभा होगी। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यूपी के बाद अब दिल्ली में दम दिखाएंगी। प्रियंका गांधी आज दिल्ली में रोड शो करेंगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रामलीला मैदान में होनी वाली महारैली और उनके भाषण को लेकर चर्चाएं गरम हैं। जानकारों की मानें तो साल 2016 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी आप सरकार व दिल्ली कांग्रेस या पूर्व सीएम शीला दीक्षित को लेकर टिप्पणी नहीं की है। जबकि इससे पहले सीएम केजरीवाल को पीएम मोदी ने एके-56 तक बता दिया था। अब भाजपा में ही चर्चा है कि महारैली के दौरान पीएम मोदी के शब्दों में आप और कांग्रेस के नाम कितनी बार आते हैं? ये देखने लायक होगा। 
विज्ञापन


उधर लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम की महारैली भाजपा के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि भाजपा पिछले एक महीने से ब्लॉक स्तर पर सर्वे करा रही थी, जिसमें पीएम मोदी के कार्यकाल से जुड़े सवालों के अलावा लोगों से उनके मुद्दे पूछे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साहित भाजपा ने यहां तक दावा कर दिया है कि रामलीला मैदान में लाखों लोगों की भीड़ पीएम मोदी को समर्थन देगी। जबकि दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के ही अनुसार रामलीला मैदान में 1 लाख लोगों के प्रवेश की क्षमता है। अगर पंडाल में बैठने की व्यवस्था होती है तो लगभग 50 हजार ही लोग आ सकते हैं। 

दिल्ली भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम तक महारैली को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में रहीं। महारैली के लिए भाजपा ने 50 हजार युवा कार्यकर्ताओं को भी न्यौता दिया है। इनको सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने और नारेबाजी करने की जिम्मेदारी दी गई है। 
 

वहीं भाजपा के  राष्ट्रीय स्तर के नेताओं सहित दिल्ली के हर जिले और बूथ स्तर के कार्यकर्ता को महारैली में शामिल होने का न्यौता भेजा है। कहा जा रहा है कि महारैली के जरिए दिल्ली में भाजपा अपनी ताकत पूरे देश को दिखाना चाहती है। वहीं दिल्ली के सातों प्रत्याशियों को भी अपने समर्थकों के साथ महारैली में आने के लिए कहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी और कर्नाटक से भी कई नेता इस रैली में दिखाई दे सकते हैं। 

केसरिया हो जाएगी पूरी दिल्ली
पूरी दिल्ली केसरिया हो जाएगी। प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत दिल्ली वाले पूरे दिल के साथ करेंगे। रामलीला मैदान पर पहुंचने के लिए जगह-जगह साईनेज लगाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की पूरी व्यवस्था है। आपतकाल के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
- विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री

सड़कों पर भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का भाषण सुनने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली के सभी 14 जिलों के 272 मंडलों से लाखों कार्यकर्ता महारैली में मौजूद रहेंगे। 
- अशोक गोयल देवराहा, मीडिया प्रमुख, भाजपा

आज दिल्ली के इन इलाकों से बनाएं दूरी

यूं तो रामलीला मैदान में पीएम की महारैली शाम को होने वाली है, लेकिन सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम स्थल पर जमावड़ा शुरू होगा। इसीलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदान के आसपास के इलाकों में आवागमन से बचने की सलाह दी है। अजमेरी गेट, दिल्ली गेट, डीडीयू, टॉलस्टाय मार्ग, दरियागंज, तुर्कमान गेट, मिंटो रोड, पहाडग़ंज पुल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, आईटीओ, कोटला रोड, रंजीत सिंह फ्लाईओवर इत्यादि इलाकों में जाने से लोगों को परहेज करने की अपील की गई है। 

उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के बाद अब दिल्ली के सत्ता संग्राम का मोर्चा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभालेंगी। प्रियंका अपनी चहेती नेता शीला दीक्षित के क्षेत्र में बुधवार को रोड शो करेंगी। उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सीलमपुर से रोड शो शुरू होगा।

शीला दीक्षित का मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडे और मौजूदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी से है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता रोड शो को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी दिन शाम सात बजे दक्षिण दिल्ली सीट से प्रत्याशी बॉक्सर विजेंदर सिंह के समर्थन में रोड शो निकालेंगी।

प्रियंका गांधी का रोड शो शाम चार बजे उत्तर-पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू होगा। इसके बाद शाम 7 बजे दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में रोड शो करेंगी। यह रोड शो पुष्प विहार से शुरू होकर दक्षिणपुरी वाल्मीकि मार्ग होते हुए अंबेडकर नगर, देवली व संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा। इसी तरह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित रोड शो बाबरपुर, घोंडा, सीलमपुर और रोहताश नगर विधानसभा से गुजरेगा।

बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली और उत्तर-पश्चिमी विधानसभा के प्रत्याशी राजेश लिलौठिया के लिए जनसभा करेंगे। राहुल और प्रियंका की रैली व रोड शो दिल्ली के पांच संसदीय क्षेत्र में होगा। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र व पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के दोनों स्टार प्रचारकों की ना तो कोई जनसभा है और ना ही रोड शो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed