फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Prakash Raj to campaign for AAP in Delhi, ask people to come for democracy

दिल्लीः आप के लिए कैंपेन करेंगे प्रकाश राज, कहा- गणतंत्र की स्थापना के लिए लोगों को आना होगा एक साथ

Sat, 04 May 2019 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 May 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Prakash Raj to campaign for AAP in Delhi, ask people to come for democracy
गोपाल राय और प्रकाश राज - फोटो : पीटीआई

देश के "गणतंत्र को फिर से प्राप्त करने" के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है, जिससे सांप्रदायिक और घृणा की राजनीति को हराया जा सके। ये बातें अभिनेता प्रकाश राज ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कीं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की योजनाओं का भी खुलासा किया।

विज्ञापन


बता दें कि प्रकाश राज बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में 'आप' के लिए एक हफ्ते तक प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य और शिक्षा के आधार पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वही समय है जब पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। मेरा विश्वास है कि देश में अलग-अलग विचार रखने वाले लोग भी एकजुट होकर लोकतंत्र को बचाने आएंगे। अपने गणतंत्र को पुनः स्थापित करने के लिए सरकार की सांप्रदायिक और नफरत की राजनीति को खत्म करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आम आदमी पार्टी मुख्यालय में पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि प्रकाश राज उन 'आम' लोगों में से एक हैं, जो उसी विचारधारा पर काम करते हैं जो 'आप' की है, इन्हीं कार्यों को देखते हुए प्रकाश यहां आए हैं।


उन्होंने कहा कि मैं ऐसे उम्मीदवारों और पार्टी का समर्थन करने के लिए यहां हूं, जो अन्य दलों की तुलना में इस चुनाव में बदलाव के लिए लड़ रही है। बता दें कि राज शनिवार शाम को उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपने दिल्ली अभियान की शुरुआत करेंगे। वे बाबरपुर में आप उम्मीदवार दिलीप पांडे के समर्थन में एक बैठक करेंगे। वहीं रविवार को नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों में भी प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed