फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबादः बूथ के अंदर पोलिंग एजेंट ईवीएम के पास जाकर वोटरों को कर रहा था प्रभावित, गिरफ्तार

Mon, 13 May 2019 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 May 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 polling agent arrested in faridabad palwal influencing voters tells ec
पोलिंग एजेंट गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार चुनाव आयोग की शिकायत पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जो वायरल वीडियो में वोटरों को प्रभावित करता दिखाई दे रहा है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले हरियाणा के पलवल के असावटी गांव का है।




 
lok sabha elections 2019 polling agent arrested in faridabad palwal influencing voters tells ec
पोलिंग एजेंट गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नीली टी-शर्ट वाला शख्स जिसकी पहचान पोलिंग एजेंट के रूप में हुई है, वह ईवीएम के पास गया और कम से कम तीन वोटरों को या तो उसने किसी खास पार्टी का बटन दबाया या दबाने के लिए कहा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इलेक्शन कमीशन को इसमें टैग किया और एक्शन के लिए कहा तब जाकर आयोग ने जांच बैठाई। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि एजेंट किस पार्टी का था।

lok sabha elections 2019 polling agent arrested in faridabad palwal influencing voters tells ec
ईवीएम के पास पहुंचकर वोटरों को बरगलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
इस शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि खुद चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने की है। जिला चुनाव आयुक्त फरीदाबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि बूथ पर मतदान से कोई समझौता नहीं हुआ। फरीदाबाद में 12 मई को मतदान थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 polling agent arrested in faridabad palwal influencing voters tells ec
दूसरों का वोट डालता पोलिंग एजेंट - फोटो : सोशल मीडिया
लवासा ने बताया कि आरोपी पोलिंग एजेंट को रविवार को ही एफआईआर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच ऑब्जर्वर संजय कुमार की है। संजय कुमार की रिपोर्ट का चुनाव आयोग द्वारा परीक्षण किया जाएगा और उन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा जिन्होंने अपने काम में लापरवाही की है। फरीदाबाद के डीईओ ने ये संतुष्टि भी जताई कि मतदान के दौरान कोई गड़बड़ नहीं हुई।
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 polling agent arrested in faridabad palwal influencing voters tells ec
नीली टीशर्ट वाला आरोपी एजेंट - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि छठे चरण के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद संसदीय सीट पर शहरी मतदाताओं ने ग्रामीणों को पछाड़ कर यह मिथक तोड़ दिया कि ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों और बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले वोट डालने नहीं जाते हैं। रविवार को शहरी सीट फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 71 प्रतिशत मतदान हुआ, जोकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में 62.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछली बार की अपेक्षा इस बार यहां 8.21 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जहां अधिक मतदान की संभावना रहती है। उन विधानसभा सीटों हथीन और पृथला में मत प्रतिशत घटा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed