{"_id":"5cd5c698bdec220764028214","slug":"lok-sabha-elections-2019-mobile-carrying-restriction-on-polling-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग
Sat, 11 May 2019 12:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। हर मतदान केंद्र की तलाशी ली जा रही है। दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते सभी मतदान केंद्रों से 200 मीटर की दूरी तक के इलाके की तलाशी कर रहे हैं। बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार सुबह और शाम के समय सभी मतदान केंद्रों की तलाशी ली। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार रात को आठ बजे दिल्ली पुलिस सभी मतदान केंद्रों को अपने कब्जे में ले लेगी। मतदान केंद्रों को कब्जे में लेने से पहले बम निरोधक दस्तों से फिर चेकिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि कोई भी मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान न ले जा सके। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों, राजस्थान, गुजरात, यूपी और उत्तराखंड पुलिस के जवान व होमगार्ड दिल्ली में मतदान केंद्रों की सुरक्षा को संभालेंगे। इन राज्यों से काफी संख्या में पुलिसकर्मी व होमगाडर्स दिल्ली बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। दिल्ली के संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च शाम पांच बजे से लेकर देर रात तक किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में पहले से हाई अलर्ट है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कुछ जो कमियां रह गई है उनको शनिवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन