फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Letter to Election Commission on PM Modi based Web Series

पीएम मोदी आधारित वेब सीरीज पर आयोग को पत्र, एक महीने पहले हो चुकी ऑनलाइन

Tue, 16 Apr 2019 03:34 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Letter to Election Commission on PM Modi based Web Series
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेब सीरीज पीएम नरेंद्र मोदी के संबंध में पत्र लिखकर चुनाव आयोग का ध्यान आकृष्ट किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि यह सीरीज एक महीने पहले ऑनलाइन हो चुकी है, लेकिन इसके लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी)से इजाजत नहीं ली गई थी। 

विज्ञापन


इससे संबंधित बायोपिक पर चुनाव आयोग के प्रतिबंध लगाने के बाद सीईओ ने वेब सीरीज की तरफ आयोग का ध्यान आकर्षित किया है। पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी के महेश ने इस संबंध में मिली शिकायत के बाद सीईओ से वेब सीरीज के प्रसारण के लिए एमसीएमसी की मंजूरी के बारे में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद वेब सीरीज की धड़ल्ले से स्ट्रीमिंग हो रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग किसी राज्य विशेष से संबंधित नहीं है, इसलिए इस मामले में चुनाव आयोग से उचित कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक और अधिकारी का कहना है कि चूंकि इसका निर्माण निजी तौर पर किया गया है और सीधे तौर पर इसका राजनीतिक पार्टी का ताल्लुक नहीं है। इसलिए चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद मुंबई में इस संबंध में मंजूरी ली जानी चाहिए।  


10 एपिसोड की वेब सीरीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से अलग अलग चरणों में आधारित पहलुओं पर है। हालांकि इस बारे में एक अभिनेता से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed