{"_id":"5cc646d7bdec22070e2bacb0","slug":"lok-sabha-elections-2019-four-leaders-of-noida-fight-from-other-district-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: नोएडा के चार नेता दूसरी जगह से सांसद बनने को आजमा रहे किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: नोएडा के चार नेता दूसरी जगह से सांसद बनने को आजमा रहे किस्मत
Mon, 29 Apr 2019 06:05 AM IST
देव कश्यप
एसएस अवस्थी, अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी, अमर उजाला, नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण सिंह ऐरन, सतीश गौतम, गुड्डू पंडित और अजीत बालियान
- फोटो : अमर उजाला
हाईटेक नोएडा हर क्षेत्र में पहले पायदान पर खड़ा दिखता है। फिर चाहे राजनीतिक क्षेत्र ही क्यों न हो। नोएडा निवासी चार नेता प्रवीण सिंह ऐरन, सतीश गौतम, गुड्डू पंडित व अजीत बालियान प्रदेश के दूसरे स्थानों से लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। इनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। अब 23 मई को मतगणना के दिन पता चलेगा कि कौन सांसद बनेगा।
विज्ञापन
प्रवीण सिंह ऐरन की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में है। पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं और सेक्टर-50 में लंबे समय से रहे हैं। कांग्रेस की टिकट पर बरेली उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा है। वहीं, सेक्टर-12 निवासी सतीश गौतम का दूध का व्यवसाय है। 2014 में अलीगढ़ से भाजपा सांसद चुने गए थे। इस बार फिर से पार्टी ने अलीगढ़ से ही प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा गुड्डू पंडित सेक्टर-53 गिझोड़ में रहते हैं। बुलंदशहर की डिबाई सीट से बसपा और सपा से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार उन्होेंने लोकसभा चुनाव पहली बार फतेहपुर सीकरी से लड़ा है। बसपा-सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के रूप में नई पारी खेली है। इधर, अजीत बालियान का नोएडा में कारोबार है। बसपा-सपा-रालोद गठबंधन से अलीगढ़ में चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
पहले भी कई नेताओं ने कमाया है नाम
पहले भी शहर के कई नेता राजनीति में नाम कमा चुके हैं। झुंडपुरा सेक्टर-11 निवासी जोगिंदर सिंह अवाना नदबई राजस्थान विधानसभा से बसपा विधायक हैं। सेक्टर-50 निवासी विनोद कटियार कानपुर देहात से भाजपा विधायक हैं। सेक्टर-26 निवासी मदन चौहान गढ़ क्षेत्र से तीन बार सपा विधायक रह चुके हैं। गिझोड़ निवासी मुकेश शर्मा बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा से सपा से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
शहर के कई नेता चुनाव प्रचार में भी जुटे
पहले चरण में गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर मतदान के बाद शहर के कई नेता दूसरे लोकसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा यूपी, राजस्थान व केरल समेत अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी तरह भाजपा नेता रविकांत मिश्रा, विनोद शर्मा समेत संगठन के पदाधिकारी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ में प्रचार का हिस्सा बने। इसी तरह सपा की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बीर सिंह, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव समेत अखिलेश यादव, डिंपल यादव आदि के लोकसभा क्षेत्र में प्रचार में शामिल रहे। इसी तरह कांग्रेस से किसान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अजय चौधरी राजस्थान व अन्य प्रदेशों में चुनाव प्रचार का हिस्सा हैं। कांग्रेस के ही कृपाराम शर्मा, दीपक भाटी ‘चोटीवाला’ राम कुमार तंवर, पुरुषोत्तम नागर समेत अन्य नेता भी प्रचार कर रहे। बसपा के प्रत्याशी सतवीर नागर, पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर, संजीव त्यागी समेत कई नेता प्रभारी दूसरे जिलों में प्रभारी के रूप में काम रहे हैं।