आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ चुनाव आयोग को भाजपा ने की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा ने आचार संहिता मामले में सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत पत्र भेजा है। इस पत्र में भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ लिखा है कि उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल पर वाद-विवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अर्मर्यादित टिप्पणी की है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली भाजपा ने पवन खेड़ा पर आरोप लगाते हुए पत्र में सात बातें लिखी हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 16 मार्च को टीवी चैनल ने एक कार्यक्रम तय किया था जिसमें भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा शामिल हुए।
प्रसारण के दौरान पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बराबरी आतंकी मसूद अजहर, ओसामा बिन लादेन, दाऊद इब्राहिम और आईएसआई से की है। पत्र में चैनल के प्रसारण का एक लिंक भी संलग्न किया गया है। भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान को न केवल असंवैधानिक बल्कि इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया।
BJP Delhi unit files complaint with Election Commission against Congress Spokesperson Pawan Khera(in file pic). BJP in complaint says Khera's statement on a TV channel 'MODI stands for Masood Azhar,Osama,Dawood and ISI' is defamatory and a violation of model code of conduct pic.twitter.com/zxkZDEA6Uf
— ANI (@ANI) March 18, 2019