फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 all seats polling percent in delhi

पिछड़ गई राजधानी: पिछली बार से कम मतदान, मुश्किल से मिला फर्स्ट डिवीजन

Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
राजेश सैनी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 all seats polling percent in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पूरे देश की सत्ता की केंद्र दिल्ली कई मायनों में देश को आगे बढ़ने की दिशा दिखाने वाली होती है, लेकिन जब मतदान की बात आती है तो यह ठिठक जाती है। इस बार भी दिल्ली में अपेक्षाकृत कम मतदान होने की खबर है। लोकतंत्र के महापर्व में रविवार को दिल्ली फर्स्ट डिवीजन मुश्किल से पास हुई है। सातों सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। कई मतदान केेंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। देर शाम तक 60.2 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव के 65 फीसदी की तुलना में इस बार का मत प्रतिशत कम रहा।

विज्ञापन


दिल्ली में मतदान कम क्यों
आंकड़े बताते हैं कि 1977 के बाद हुए चुनाव में दिल्ली ने अब तक का सबसे ज्यादा 71.31 फीसदी का मतदान किया था। उसके बाद फिर कभी वह इस आंकड़े तक पहुंच नहीं पाई। यहां तक कि लोकसभा 2014 के मोदी वेव वाले चुनाव में भी दिल्ली ने महज 65.10 फीसदी मतदान ही किया था। 
विज्ञापन


दिल्ली में अपेक्षाकृत बहुत तेज मतदान नहीं होता रहा है। इस बार का ट्रेंड भी उसी के अनुरुप आता दिख रहा है। माना जाता है कि अपेक्षाकृत निम्न कालोनियों के लोग ज्यादा संख्या में वोट करने के लिए आगे आते हैं, लेकिन उच्च वर्ग के लोग मतदान से दूर ही रहते हैं जिसके कारण दिल्ली में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम ही रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मतदान के बाद दिल्ली की सातों सीटों पर लगातार दूसरी बार भी जीत हासिल करने का विश्वास जताया। लगातार जागरुकता पैदा करने के बाद भी दिल्ली में मतदान ज्यादा न होने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि इस बार काफी अधिक संख्या में लोग मतदान करने सामने आए हैं, लेकिन अंतिम आंकड़े आने तक उन्हें मतदान के बढ़ने का भरोसा है।  

किस सीट पर कितनी वोटिंग
चांदनी चौक- 62.67 फीसदी
उत्तर-पूर्वी- 63.41 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 61.95 फीसदी
नई दिल्ली- 56.90 फीसदी
उत्तर- पश्चिमी-  58.99 फीसदी
पश्चिमी दिल्ली- 60.64 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 58. 59 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed