फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 AAP Trade Wing raised questions on BJP's manifesto

आप ट्रेड विंग ने भाजपा के घोषणा पत्र पर उठाया सवाल

Tue, 09 Apr 2019 11:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 09 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019  AAP Trade Wing raised questions on BJP's manifesto
अरविंद केजरीवाल
आप ट्रेड विंग के संयोजक व नई दिल्ली से प्रत्याशी बृजेश गोयल ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र ने व्यापारियों को निराश किया है। पिछले 5 साल में नोटबंदी, जीएसटी और सीलिंग से व्यापारियों ने जो झेली है, उनके समाधान देने की कोई योजना इसमें कहीं नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के कारोबारी संगठन अलग-अलग बाजारों में जाकर इसके बारे में व्यापारियों को जागरूक करेंगे। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए बृजेश गोयल ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


फैक्ट्रियां व छोटे-छोटे उद्यम बंद हो गए। एफडीआई की खुली छूट ने भी व्यापारियों की कमर तोड़ी। सीलिंग से दिल्ली में करीब 20,000 व्यापारियों की दुकानें, कारखाने बंद हो गए।  इसका समाधान देने का खाका पेश करने की जगह भाजपा के घोषणा पत्र में इसका कुछ भी जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘व्यापारी संगठन खोलेंगे घोषणा पत्र की पोल’
गोयल ने दावा किया कि दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने तय किया है कि दिल्ली के सभी बाजारों में भाजपा के घोषणा पत्र पर पोल खोल अभियान चलाएंगे। इस दौरान व्यापारियों को बताया जाएगा कि भाजपा ने उन्हें ठगा है। अगली बार किसी भी कीमत पर भाजपा की सरकार न बनने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed