{"_id":"5c9a45cebdec22147163b2b6","slug":"lok-sabha-elections-2019-aap-says-not-getting-any-proposal-for-coalition-alliance-with-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप बोली, पार्टी गठबंधन को तैयार, लेकिन कांग्रेस से प्रस्ताव मिलने के बाद ही कुछ कहना संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप बोली, पार्टी गठबंधन को तैयार, लेकिन कांग्रेस से प्रस्ताव मिलने के बाद ही कुछ कहना संभव
Tue, 26 Mar 2019 09:01 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने फिर स्पष्ट किया है कि अभी उनके पास कांग्रेस की तरफ से गठबंधन पर बातचीत करने का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। साथ ही दावा भी किया कि इसकी सियासी चर्चा में फंसने की जगह वह चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रही है। पार्टी फिलहाल अपने अभियान को कमजोर नहीं होने देना चाहती।
विज्ञापन
आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि लोक सभा चुनाव का अभियान शुरू करते वक्त पार्टी के भीतर एक राय यह भी थी कि गठबंधन के लिए थोड़े दिन इंतजार किया जाना चाहिए। कांग्रेस से आने वाले प्रस्ताव पर विचार करने के बाद ही प्रचार अभियान को लांच किया जाए, लेकिन ज्यादातर पदाधिकारी इंतजार करने को तैयार नहीं थे। ऐसे में अभियान लांच कर दिया गया।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि अब लग रहा है कि उस वक्त का फैसला एकदम दुरुस्त था। कांग्रेस के गठबंधन के संभावित प्रस्ताव का इंतजार किया जाता तो प्रचार अभियान 25 दिन पीछ चला जाता। फिर, अभी यह भी पक्का नहीं कि कांग्रेस के भीतर गठबंधन पर एकराय है भी या नहीं। कांग्रेस की तरफ से गठबंधन का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर आमने-सामने बैठकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
इसी दौरान सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आप ने गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया था। पार्टी अभी भी अपने इस फैसले का कायम है, लेकिन कांग्रेस इस बारे में असमंजस में है।