फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Aam Aadmi Party show the reporting card of Mahesh Giri

पांच साल इलाके से गायब रहे महेश गिरी, आम आदमी पार्टी ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

Wed, 17 Apr 2019 12:35 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Aam Aadmi Party show the reporting card of Mahesh Giri
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। पार्टी का आरोप है कि बीते पांच सालों में महेश गिरी अपने इलाके से गायब रहे। आलम यह है कि पूर्वी दिल्ली का आम मतदाता अपने सांसद का नाम तक नहीं जानता। 

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में  दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि 2014 के लोक सभा चुनाव के वक्त महेश गिरी ने वायदा किया था कि वह पूर्वी दिल्ली में नार्थ व साउथ कैंपस की तर्ज पर ईस्ट कैंपस भी खुलवाएंगे। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने शिलान्यास भी किया। लेकिन बाद में पता चला कि इसके लिए उन्होंने जमीन तक आवंटित नहीं कराई।
विज्ञापन


दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद जब पता किया गया तो डीडीए ने जमीन खरीदने की बात की। इसके बाद करीब डेढ़ साल में दिल्ली सरकार ने जमीन खरीदी। फिर, कहीं जाकर कैंपस का निर्माण कार्य शुरू हो सका। इसके अलावा सांसद ने चिल्ला गांव को गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी तक गांव को बुनियादी सुविधाओं को इंतजार है।  गोपाल राय का आरोप है कि महेश गिरी की विकास कार्य में दिलचस्पी नहीं है। इसकी जगह उन्होंने सांप्रदायिक तनाव बढ़ाकर लोगों को बांटने का काम किया।

सीवर लाइन डालने के लिए एनओसी तक नहीं दिलवा सके : आतिशी
आप प्रत्याशी आतिशी का आरोप है कि ओखला के कई इलाके डीडीए की जमीन है। यहां पानी व सीवर लाइन डालनी है। दिल्ली सरकार की कई बार की गुजारिश के बावजूद सांसद डीडीए से इसकी एनओसी नहीं दिलवा सके।


वहीं, गाजीपुर लैंडफिल के लिए वैकल्पिक जमीन आवंटित करवाने का चुनावी वायदा भी हवा-हवाई साबित हुआ। दूसरी तरफ हड़ताल के लिए मशहूर पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मियों की मदद करने के लिए वह आगे नहीं आए। आतिशी ने कहा कि इस चुनाव में पूर्वी दिल्ली की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed