फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 aam aadmi party released star campaigners in delhi

आप के प्रचारकों में दिल्ली का दबदबा, पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी लिस्ट

Thu, 28 Mar 2019 04:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Mar 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 aam aadmi party released star campaigners in delhi
फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी (आप) बेशक दिल्ली समेत पंजाब व हरियाणा में मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, लेकिन पार्टी के प्रचारकों की लिस्ट में ज्यादातर दिल्ली के हैं। 
विज्ञापन


इसमें आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा रैलियां होंगी। वहीं, 14 अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। आप ने अपने प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग का सौंप दी है।
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि 15 प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब से सिर्फ एक नेता भगवंत मान का नाम है। वहीं, हरियाणा का एक भी नेता आप का स्टार प्रचारक नहीं है। जबकि अपने पांच कैबिनेट सहयोगियों संग अरविंद केजरीवाल, तीन सांसद समेत अन्य दिल्ली से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली की सात सीटों की तुलना में पंजाब में लोकसभा सीटों की संख्या 13 व हरियाणा में 10 सीटें हैं। आप फिलहाल तीनों राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ने दावा कर रही है। हरियाणा में मतदान दिल्ली के साथ 12 मई को होगा। वहीं पंजाब में आखिरी चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे। 

पार्टी संयोजक गोपाल राय का कहना है कि अभी पहली लिस्ट आयोग को सौंपी गई है। आने वाले समय में प्रचारकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पार्टी जरूरत के हिसाब से इसकी सूचना चुनाव आयोग को सौंप देेगी।

आप के प्रचारक
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह, भगवंत मान, डॉ. सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, कुमारी राखी बिरला, जरनैल सिंह और शहनाज हिंदुस्तानी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed