{"_id":"5cd69396bdec2207362d0f1a","slug":"lok-sabha-elections-2019-96-centenarians-of-delhi-from-111-year-to-101-year-old-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"111 साल के बचन सिंह से लेकर 101 साल की विद्यावती तक, दिल्ली में ये 96 बुजुर्ग करेंगे वोट, जोश है हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
111 साल के बचन सिंह से लेकर 101 साल की विद्यावती तक, दिल्ली में ये 96 बुजुर्ग करेंगे वोट, जोश है हाई
Sat, 11 May 2019 04:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बुजुर्ग वोटरों का आंकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचन सिंह 3 साल के थे जब दिल्ली को अंग्रेजों ने अपनी राजधानी बनाया था। उन्होंने इस शहर में किसी भी शख्स से ज्यादा मौसम बदलते देखे हैं। इस 12 मई को भी 111 साल के बचन सिंह अपनी ड्यूटी निभाने यानी अपना वोट देने जाएंगे। वह पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर के संतगढ़ में रहते हैं।
बचन सिंह की ही तरह पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में रहने वाले कृषन सिंह, द्वारका के नंदलाल गुप्ता भी वोट डालने की योजना बना रहे हैं। यह दिल्ली के 96 सौ वर्षीय बुजुर्गों में हैं। इन सभी का जन्म अंग्रेज शासनकाल में हुआ था, ये सभी वोट देने को एक पवित्र काम मानते हैं और किसी भी हालत में इससे पीछे नहीं हटेंगे।
चांद जिनकी उम्र 105 साल है वह अपनी देखने और सुनने की शक्ति खो चुके हैं। उनके बेटे शेर सिंह ने बताया कि उनका खराब स्वास्थ्य भी उन्हें वोट देने से नहीं रोक सकता। वह वोट डालेंगे। हम खुश हैं कि हमारे देश में ये आजादी है और हम इसका निरादर नहीं करेंगे। सब डिविजनल अफसर और चुनाव अधिकारी हमारे घर आए थे और वही इन्हें बूथ तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
कमला नगर के फतेह सिंह भी अपनी मां के वोट डालने के बारे में पक्का हैं। वह कहते हैं, मेरी मां विद्या देवी 105 साल की हैं। वह अपनी उम्र के कारण कमजोर जरूर हैं लेकिन वह रविवार को वोट जरूर डालेंगी।