फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election BJP gave 100 days roadmap

Lok Sabha Election: भाजपा ने 100 दिन का दिया रोडमैप, आप ने पूछा- 10 साल में क्या किया

Tue, 19 Mar 2024 04:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Mar 2024 04:44 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सातों भाजपा सांसद प्रत्याशियों का औपचारिक परिचय करवाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सातों प्रत्याशियों की उपस्थिति में कहा कि सभी सांसद बेस्ट सेवेन साबित होंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election BJP gave 100 days roadmap
Lok Sabha elections - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अपना चुनावी एजेंडा तय कर लिया है। चुनावी जीत के बाद सातों संसदीय क्षेत्र में विकास के लक्ष्य को तय किया है। भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के 100 दिन का रोडमैप भी पेश किया है। इसमें ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के प्रयास के साथ ही नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सार्वजनिक यातायात के संसाधन पॉड टैक्सी, स्टार्टअप हब बनाकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना शामिल हैं।

विज्ञापन


यहीं नहीं महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा देकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके अलावा सड़क सुधार, यमुना रिवर फ्रंट, दिल्ली यूनिवर्सिटी का पूर्व एवं पश्चिम कैंपस बनवाना, सभी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय अस्पताल का निर्माण समेत कई विकास के कार्यक्रम को शामिल किया गया है। इस तरह से भाजपा ने अगले तीन महीने का संकल्प पत्र पेश किया है। इसी मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली वालों को पॉड टैक्सी देने का रखा लक्ष्य
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सातों भाजपा सांसद प्रत्याशियों का औपचारिक परिचय करवाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सातों प्रत्याशियों की उपस्थिति में कहा कि सभी सांसद बेस्ट सेवेन साबित होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व व पश्चिम कैंपस बनाने पर रहेगा भाजपा का जोर। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की तरह ही अन्य संसदीय क्षेत्र में भी केंद्रीय अस्पताल खुलेगा। सभी सांसद ट्रैफिक मैनेजमेंट पर सक्रियता से काम करेंगे। सचदेवा ने कहा कि सार्वजनिक यातायात साधनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए आगामी पांच साल में दिल्ली को पॉड टैक्सी देने का लक्ष्य रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों के दावे

उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र : मनोज तिवारी
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी का निर्माण कार्य पूरा करना।
  • यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य पूरा करना
  • मुकुंदपुर, बुराड़ी में 33 एकड़ जमीन पर झील पार्क एवं खेल मैदान निर्माण शुरू करवाना
  • खजुरी व बुराड़ी में केंद्रीय स्कूल का निर्माण कार्य करवाना।
  • दिलशाद गार्डेन में बन रहे ओपन स्टडी सेंटर बनाना।  
  • जगतपुरी में 2000 कैपेसिटी का उत्सव पंडाल बनवाना
  • गोपालपुर में 10 एकड़ के पार्क का निर्माण

नई दिल्ली : बांसुरी स्वराज
  • नई दिल्ली में स्टार्टअप हब की स्थापना ताकि युवाओं को रोजगार व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा देना।
  • लोकल शॉपिंग सेंटर्स और अन्य व्यावसायिक परिसर जो सील हैं उनके डी-सीलिंग के काम करवाना।
  • आयुष्मान भारत योजना, अटल पेंशन योजना दिल्ली में लागू करवाने के लिए कानूनी रास्ते पर काम करना।
  • धौलाकुआं के आसपास दिल्ली कैंट में ट्रैफिक की समस्या खत्म करने के लिए मास्टर प्लान योजना बनवाना।
  • संसदीय क्षेत्र में महिलाओं को रात्रि सुरक्षा देने के लिए दिल्ली पुलिस को ड्रोन निरीक्षण के लिए प्रोत्साहित करना।
दक्षिणी दिल्ली : रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • गांव के लाल डोरे के बाहर की एक्सटेंडेड आबादी नियमित करवाना।
  • संगम विहार, देवली और छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की ट्रैफिक को बेहतर करने के लिए मास्टर प्लान रोड बनवाना।
  • 69 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिलवाकर उनको नियमित कराया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली : हर्ष मल्होत्रा
  • यमुना की स्वच्छता सफाई के लिए काम करना और रिवर फ्रंट विकसित करना।
  • पूर्वी दिल्ली में विश्वविद्यालय परिसर और कम से कम एक सरकारी अस्पताल बनवाना।
  • दिलशाद कॉलोनी में घोषित प्रोजेक्ट के आधार पर जहां झुग्गी वही मकान को अन्य बस्तियों तक ले जाना।
पश्चिम दिल्ली : कमलजीत सहरावत
  • शिवाजी मार्ग के लिए विशेष ट्रैफिक मास्टर प्लान लाना ताकि सुबह और शाम ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिले।
  • मेट्रो लाइन के विस्तार के लिए काम करना, नजफगढ़ से नांगलोई और नजफगढ़ से ढांसा गांव तक मेट्रो विस्तार।
  • बढ़ते पॉल्यूशन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना, पॉल्यूशन प्यूरीफायर प्लांट लगवाना।
  • छावला में सरकारी अस्पताल का निर्माण, दिल्ली यूनिवर्सिटी का कैंपस, स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण।
  • अनधिकृत कॉलोनी में म्यूटेशन समय पर हो, जल्दी हो, यह सब निश्चित करना।
  • लैंड पुलिंग के लिए काम करना।  

चांदनी चौक : प्रवीन खंडेलवाल
  • सांसद बनते ही एक महीने में हर कॉलोनी की समस्या का समाधान करवाना।
  • सांस्कृतिक संरक्षण केंद्र यमुना बाजार क्षेत्र में विकसित करवाना।
  • चांदनी चौक, खारी बावली, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, मॉडल टाउन, कमला नगर का सौंदर्यीकरण।
  • एनजीओ और आरडब्ल्यूए के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर काम।
उत्तर पश्चिम : योगेंद्र चंदोलिया
  • बवाना- नरेला मेट्रो फेस की मांग उठाना।
  • उपराज्यपाल के माध्यम से घेवरा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू करवाना।
  • किराड़ी में जल निकासी बड़ी समस्या है, पहले 30 दिन में ही काम शुरू करने का प्रयास।  
आप ने पूछा- 10 साल में क्या किया, सात सांसदों से आप के सात सवाल:
उधर, आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के दावे पर तंज कसा है। साथ ही सात सवाल पूछे हैं।
  1. भाजपा के सातों सांसद बताएं कि सीलिंग के वक्त वक्त यह कहां गायब थे और इन दुकानदारों की मदद के लिए भाजपा के सातों सांसदों ने क्या किया?
  2. डीडीए, एलएनडीओ, रेलवे विभाग और एएसआई ने पिछले लगभग डेढ़ साल में लाखों लोगों को उनके घर तोड़कर घर से बेघर कर दिया I इन गरीब लोगों के लिए इन सातों सांसदों ने क्या किया? कभी कोई एक सांसद भी केंद्र सरकार के बुलडोजर के सामने आकर विरोध के लिए खड़ा हुआ?
  3. भाजपा अब कह रही है, कि ट्रैफिक को सुधारा जाएगा I पिछले 10 सालों से दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस भाजपा शासित केंद्र सरकार के अधीन है I पिछले 10 साल में ट्रैफिक को सुधारने के लिए भाजपा ने क्या किया?
  4. दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए क्या किया?
  5. कोरोना काल में जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे और दिल्ली को ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी, भाजपा सांसदों ने क्या केंद्र सरकार से दिल्ली को आक्सीजन देने के लिए आवाज उठाई? क्या उन्होंने दिल्ली वालों के लिए ऑक्सीजन की लड़ाई लड़ी थी? भाजपा के सातों सांसद बताएं की कोरोना में जब दिल्ली की जनता को उनकी जरूरत थी सातों सांसद कहां गायब थे?
  6. हर साल गर्मियों में हरियाणा दिल्ली का पानी रोक देता है। भाजपा के सातों सांसद बताएं, कि क्या संसद में कभी एक बार भी उन्होंने दिल्ली वालों के लिए पानी की आपूर्ति को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई?
  7. बीते दिनों हरियाणा की ओर से मानसून के समय में बेहिसाब पानी हथिनी कुंड बैराज की ओर छोड़ दिया गया और पूरी दिल्ली को बाढ़ की चपेट में झोंक दिया गया I तब भाजपा सांसदों में से किसी ने भी हरियाणा सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये का विरोध किया? क्या हरियाणा में स्थित भाजपा शासित राज्य सरकार से एक बार भी इस संबंध में कोई प्रश्न पूछा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed