फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok sabha election 2019: bjp ready to cast strong candidates in seven seats at delhi

दिल्ली के सातों सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी भाजपा

Sat, 13 Apr 2019 01:12 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: bjp ready to cast strong candidates in seven seats at delhi
BJP Logo

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना खत्म होते ही भाजपा अब दिल्ली के सातों सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अगले सप्ताह उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। हालांकि भाजपा को गठबंधन न होने को लेकर नेताओं के बयानों पर भरोसा भी नहीं है। इसलिए पार्टी हाईकमान एक-एक सीट पर काफी विचार के बाद ही टिकट जारी करेगी। 

विज्ञापन


पार्टी नेताओं की ओर से कहा ये भी जा रहा है कि दिल्ली में गठबंधन हो या नहीं, भाजपा की दावेदारी विपक्षी दलों पर भारी पड़ेगी। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान दिल्ली के वर्तमान सांसदों पर भी भरोसा जता सकती है। इस बात की प्रबल संभावना है कि दिल्ली की सात में से करीब दो या तीन सीटों पर वर्तमान सांसदों को दोबारा मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से करीब 31 उम्मीदवारों के नाम की सूची हाईकमान को बीते दिनों भेजी गई है। इसमें मौजूदा सांसदों के नाम भी शामिल हैं, लेकिन कुछ सीटों पर पार्टी नए चेहरों को मौका देने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पूर्वी दिल्ली क्षेत्र का नाम सबसे पहले है। इसके अलावा चांदनी चौक सीट को लेकर भी पार्टी फिलहाल विचार की स्थिति में है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सातों सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर अगले कुछ दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी की तमाम तैयारियां पूरी हैं। पिछले कुछ समय से बूथ स्तर पर आयुष्मान मार्च भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed