फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha chunav 2019 Rao Indrajit roadshow in gurugram

राव इंद्रजीत सिंह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कहा- जनता ही मेरी ताकत

Mon, 06 May 2019 11:17 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 06 May 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019 Rao Indrajit roadshow in gurugram
राव इन्द्रजीत सिंह - फोटो : facebook official

गुरुग्राम में भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को रोड शो के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को लेकर इंद्रजीत ने कहा कि जनता ही मेरी ताकत है। रोड शो शाम करीब शाम सवा पांच बजे ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर के नजदीक भाजपा कार्यालय से शंखनाद के साथ आरंभ हुआ। प्रेम मंदिर से सदर बाजार से सटे अग्रसेन चौक तक करीब ढाई किलोमीटर तक रोड शो में जगह-जगह राव इंद्रजीत का स्वागत हुआ।

विज्ञापन


भीषण गर्मी के बावजूद भी लोग रोड शो में शामिल होने के लिए दोपहर से ही जुटने शुरू हो गए। लोगों में अपने नेता राव इंद्रजीत सिंह को फिर से अपना प्रतिनिधित्व सौंपने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देश को सशक्त और मजबूत नेतृत्व देने की बात कही। रोड शो में युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली।  सदर बाजार-सोहना-मस्जिद चौक पर शहर के व्यापारियों, मुस्लिम समाज और दूसरे वर्गों के लोगों ने राव का स्वागत किया।
विज्ञापन


राव ने बाजार में उपस्थित व्यापारी, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं को यह अहसास भी कराया कि मतदाओं की दी हुई ताकत से ही वो इतने मजबूत हुए हैं कि क्षेत्र के हक की हर लड़ाई लडऩे को वह तत्पर रहते हैं और लोगों को उनका हक दिलाकर ही दम लेते हैं। सदर बाजार से राव का काफिला करीब दो घंटे में निकला। यहां से डाकखाना चौक होते हुए काफिला सीधा भगवान अग्रसेन चौक पहुंचा। यहां राव ने रोड शो में उमड़े जनसैलाब का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed