फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lodi Estate: Inspector was shot dead when he removed goods from the room

लोदी एस्टेट : कमरे से सामान निकालने पर इंस्पेक्टर को मारी थी गोली

Mon, 27 Jul 2020 01:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jul 2020 01:43 PM IST
सार

  • लोदी एस्टेट के बंगले में इंस्पेक्टर को गोली मार खुदकुशी का मामला 
  • मौके से भागना चाहता था एसआई, दोनों का कोविड टेस्ट कराया गया

विज्ञापन
Lodi Estate: Inspector was shot dead when he removed goods from the room
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोदी एस्टेट के बंगले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के इंस्पेक्टर दशरथ सिंह व सब-इंस्पेक्टर करनैल सिंह एक ही कमरे में रहते थे। बताया जाता है कि किसी बात पर इन दोनों में खटपट हो गई। इस बात पर इंस्पेक्टर दशरथ सिंह ने एसआई का सामान कमरे से निकालकर दूसरे कमरे में रखवा दिया था। 

विज्ञापन


जिस कमरे में सामान रखवाया था उस कमरे में कूलर और पंखा नहीं था। इस बात पर एसआई करनैल सिंह नाराज हो गया था। पुलिस का दावा है कि इसी वजह से  एसआई  ने इंस्पेक्टर की हत्या कर खुद को गोली मार ली। तुगलक रोड़ पुलिस को दूसरे कमरे में एसआई का बैड, वर्दी व अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर दशरथ सिंह ने एसआई करनैल का सामान रात करीब 8 बजे दूसरे कमरे में रखा था। दो घंटे बाद एसआई करनैल सिंह ने इंस्पेक्टर पर गोली चलाकर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों के बीच कमरे में कहासुनी हुई हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों के शव का रविवार को कोरोना टेस्ट कराया गया है। इंस्पेक्टर व एसआई के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। मेडिकल बोर्ड दोनों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करेगा।

पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि एसआई करनैल सिंह इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद मौके से भागना चाहता था। मगर वहां और सीआरपीएफ के और जवान मौजूद थे, इस कारण वह भाग नहीं पाया था। मुख्य गेट बंद था। ऐसे में एसआई करनैल सिंह ने गार्ड रूम में जाकर खुद को गोली मार ली थी।

एके-47 से चली थीं 11 गोलियां
पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई करनैल सिंह ने घटना में जिस एके-47 का इस्तेमाल किया था उससे 11 गोलियां चली थीं। एके-47 की मैगजीन में 30 गोलियां होती हैं। मैगजीन में 18 गोलियां मिली है। एक चैंबर में फंसी हुई थी। दो गोली इंस्पेक्टर को लगी हैं और एक गोली एसआई को लगी।


एसआई को इसी महीने तैनात किया गया था
नई दिल्ली के 61 लोदी एस्टेट में जो वारदात हुई है उसमें सीआरपीएफ के 25 जवान समेत अन्य सुरक्षा बलों के काफी जवान तैनात रहते हैं। एसआई करनैल सिंह की तैनाती इस बंगले पर इसी महीने हुई थी। घटना के बाद दूसरे जवानों को बंगले पर तैनात कर दिया गया है। यहां पर हर एक-दो महीने में जवानों की तैनाती बदल दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed