{"_id":"5ed374780a9cd80c6f7b2284","slug":"lockdown-in-delhi-new-containment-zones-announced-total-number-raises-to-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 24 घंटे में बने 20 नए कंटेनमेंट जोन, कुल 122 इलाकों को किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 24 घंटे में बने 20 नए कंटेनमेंट जोन, कुल 122 इलाकों को किया गया सील
Sun, 31 May 2020 02:44 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 31 May 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी कंटेनमेंट जोन की संख्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन-5 की तरफ कदम बढ़ाती दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एक दिन में दिल्ली सरकार ने 20 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए, जिससे 122 इलाके सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इस बीच तीन कंटेनमेंट जोन को डि-कंटेन भी किया गया। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली का सबसे संवेदनशील जिला उत्तरी दिल्ली है। संक्रमण मिलने से बीते 24 घंटों में यहां तीन नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इससे इनकी संख्या 24 पार हो गई है।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर दक्षिण पूर्वी जिला है, जहां 17 कंटेनमेंट जोन हैं। पश्चिमी दिल्ली जिले में शनिवार को चार नए जोन बनने से 16 इलाकों को सील किया गया है। इसके अलावा 12-12 कंटेनमेंट जोन दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी जिले में हैं।
विज्ञापन
सबसे कम कंटेनमेंट जोन नई दिल्ली जिले में हैं। यहां सिर्फ तीन कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार की सख्ती की वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि अगर किसी इलाके में संक्रमण के मामले मिलते हैं तो उनको सील किया जाए। इससे संक्रमण पर रोक लगाई जा सकेगी। इसी वजह से बीते दो दिनों में कंटेनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ी है।
48 घंटे में यह 95 कंटेनमेंट जोन से बढ़कर शनिवार को 122 हो गए। हालांकि, धीरे-धीरे पुराने इलाकों को डी-कंटेंन भी किया जा रहा है। अभी तक 53 इलाके को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया जा चुका है।