फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown 4 live update of 22 may in delhi noida ghaziabad greater noida gurugram faridabad bulandshahr

Delhi NCR Live: दिल्ली में 24 घंटे में 660 संक्रमित मामले आए सामने, बीते चार दिनों में 2000 से भी ज्यादा बढ़े मामले

Sat, 23 May 2020 06:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2020 06:45 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। आज चौथे लॉकडाउन का पांचवां दिन है और इतने लंबे समय बाद भी दिल्ली-एनसीआर में संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। दिल्ली में ही बीते तीन दिनों से 500 और उससे अधिक केस आए हैं। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान दी गई ढील पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं दिल्ली में चौथे लॉकडाउन को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी की सभी अदालतों में 31 मई तक के लिए कामकाज बंद करने का फैसला लिया है। स्टेशनों पर टिकट काउंटर खुलने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज सुबह से लोग देखे जा रहे हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Lockdown 4 live update of 22 may in delhi noida ghaziabad greater noida gurugram faridabad bulandshahr
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आज से खुल जाएंगे दक्षिण निगम के पार्क

विज्ञापन

नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के बाद दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी अपने पार्कों को लोगों के सैरसपाटे के लिए खोल दिया है। पार्क में प्रवेश सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक रहेगा। हालांकि, पार्क में प्रवेश के लिए लोगों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा वहीं, 65 वर्ष से अधिक और 10 साल से कम बच्चों को पार्क में न आने की सलाह दी गई है। दक्षिणी निगम अनुसार, गाइडलाइंस के तहत निगम के अंतर्गत आने वाले करीब 6800 पार्कों को शनिवार से खोला जा रहा है। पार्क में केवल जौगिंग और वाकिंग की अनुमति है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का कोई खेल या फिर योगा करने की भी अनुमति नहीं है। इसके साथ ही लोगों को शारीरिक दूरी का भी पालन करना होगा। 

कन्फर्म टिकट है तो पास की दरकार नहीं
नोएडा में रहने वाले वे लोग जो हवाई या रेल यात्रा कर रहे हैं और उनके पास संबंधित परिवहन का कन्फर्म ई टिकट है तो उन्हे शहर में आवाजाही के लिए अन्य किसी पास की आवश्यकता नहीं है। गौतमबुद्ध नगर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने महकमे के लिए इस तरह के आदेश जारी किए हैं।  
विज्ञापन


कोरोना को हराकर लौटे सिपाही का डीसीपी ने किया स्वागत
15 दिन में कोरोना को मौत देकर लौटे सिपाही राजू का नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संसद मार्ग थाने व डीसीपी कार्यालय के काफी पुलिस अधिकारी मौजूद थे। सभी ने राजू के स्वागत में तालियां भी बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में 11 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 250 हुई
गुरुग्राम में शुक्रवार को कोरोना वायरस  के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। अब तक  140 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 110 उपचाराधीन हैं। 

सीआरपीएफ में पांच कोरोना संक्रमित 
सीआरपीएफ ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दिल्ली में पांच नए कोरोना संकमित पाए गए हैं। इन्हें एम्स झज्जर में शिफ्ट किया गया है। 31 वीं बटालियन के एक जवान को राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब सीआरपीएफ में 125 एक्टिव केस हैं। 213 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

गौतमबुद्धनगर में पांच नए मामले 



गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं।  इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 307 हुई। 

दिल्ली में हुआ कोरोना का विस्फोट
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 660 मामले सामने आए हैं। यह चौथा दिन है जब लगातार 500 या उससे ज्यादा संक्रमित मामले दिल्ली में सामने आए हैं। 

आईटीओ पर लगा लंबा जाम
दिल्ली के आईटीओ इलाके में भी आज सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



कालिंदी कुंज पर लगा लंबा जाम
दिल्ली के लोगों को लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद से सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में यूपी बॉर्डर पर अब भी सख्ती के चलते दिल्ली-यूपी और दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर लंबा जाम लग रहा है। कालिंदी कुंज पर तो बीते तीन दिनों से लंबा जाम लग रहा है क्योंकि यहां हर वाहन का पास देखकर ही उसे यूपी में एंट्री दी जाती है।



31 मई तक दिल्ली के सभी कोर्ट में कामकाज रहेगा बंद
चौथे चरण के लॉकडाउन के मद्देनजर आज दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला लिया है कि राजधानी में स्थित सभी अदालतों में 31 मई तक कामकाज बंद रहेंगे। पहले इस हाईकोर्ट की कमेटी ने 23 मई तक के लिए कामकाज बंद कर रखा था।



नई दिल्ली रेलवे स्टेशन काउंटर से टिकट कटाने पहुंचे लोग
आज से देशभर के तमाम रेलवे स्टेशनों के काउंटर पर भी टिकट कटाया जा सकेगा। इसी के तहत आज सुबह से ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखी जा रही है। हालांकि यहां से जो तस्वीरें आई हैं उसमें लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते दिखाई दे रहे हैं।



गाजीपुर फल सब्जी मंडी में पहुंची भीड़
दिल्ली में लॉकडाउन के बीच खरीदारी करने के लिए लोग गाजीपुर फल एवं सब्जी मंडी में पहुंचे। यहां आज भी काफी भीड़ देखी गई और सामाजिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed