फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Local administration is reviewing to reopen Sadar Bazar

सदर बाजार खुलने की जगी आस, जिलाधिकारी से मिले व्यापारी, मिला आश्वासन

Thu, 04 Jun 2020 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Local administration is reviewing to reopen Sadar Bazar
सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार को फिर से खोलने के लिए स्थानीय प्रशासन समीक्षा कर रहा है। व्यापारी भी दो माह से अधिक समय से बंद बाजार को खोलने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीएम निधि श्रीवास्तव से मुलाकात की।  

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सीटीआई के संयोजक बृजेश गोयल ने बताया कि डीएम ने आश्वासन दिया कि वह पिछले कुछ दिनों से स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट ले रही है। अफसर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही व्यापारियों के लिए सकारात्मक खबर आएगी।
विज्ञापन


सदर बाजार ट्रेडर्स फेडरेशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन सदर बाजार बंद है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सदर बाजार के लगभग 40 हजार दुकानें पूरी तरह से बंद हैं क्योंकि आवासीय क्षेत्र या वाणिज्यिक क्षेत्र को समाहित क्षेत्र में शामिल किया गया है। सदर बाजार के व्यापारियों को लंबे समय तक लॉकडाउन के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed