{"_id":"5888a4cc4f1c1b3e0fcf4587","slug":"live-report-on-security-on-republic-day-parade-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की सुरक्षा की पड़ताल: बैरियर लगे हैं, जवान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा की पड़ताल: बैरियर लगे हैं, जवान नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर गुरुग्राम पुलिस कितनी सतर्क है इस बात का अंदाजा दिल्ली सीमा को जोड़ने वाले मार्ग के पुलिस नाकों के हाल से आसानी से लगाया जा सकता है। आईबी ने गुरुग्राम की सीमा से सटे दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में आतंकी हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए अमर उजाला ने बुधवार सुबह से लेकर शाम तक बॉर्डर और शहर में पुलिस बंदोबस्त व चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। दिल्ली सीमा पर जवानों की मौजूदगी की बात तो दूर एक भी जगह गुरुग्राम पुलिस का नाका नहीं मिला। पेश हैं अमर उजाला संवाददाता जितेंद्र राठी और फोटोग्राफर दिनेश कुमार की रिपोर्ट :
विज्ञापन
स्थान -दिल्ली बडूसराय बॉर्डर
समय- सुबह 10:20 बजे
हरियाणा पुलिस की सीमा पर ठहरने के लिए बैरियर तो लगे हैं, मगर उन पर एक भी जवान नहीं है। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। जो कि पिछले पांच दिनों से रात व दिन के समय यहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए हैं। यहां पुलिस का एक स्थायी बूथ है। बूथ पर ताला जड़ा हुआ है। इसके अलावा पालम विहार क्षेत्र में भी बेरिकेड लगे हैं, लेकिन वहां पर भी पुलिस की कोई चौकसी नहीं है। इस रास्ते से दौलताबाद मोहम्मदहेड़ी गांव की ओर से लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
स्थान- अग्रवाल धर्मशाला
समय- दिन में 12:50 बजे
शहर के भीतरी हिस्से में शहर के मुख्य सदर बाजार के नजदीक पुलिस वाहनों की चेकिंग करती दिखी। यहां वाहनों को रोक-रोक कर उनकी डिग्गी पुलिस द्वारा चेक की जा रही थी। इसके अलावा कोर्ट परिसर में भी आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी। सभी को यहां से चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था।
स्थान- राजीव नगर व इफको चौक
समय- दोपहर 1:00 व 1:30 बजे
गुुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर स्थित राजीव चौक पर पुलिस चेकिंग देखने को मिली। पुलिस द्वारा यहां वाहनों को चेक किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा सरकार की एक गाड़ी को भी रोका, जिसमें कोई अधिकारी सवार नहीं था। चालक से संबंधित विभाग के अधिकारी से बात करवाने के बाद गाड़ी पर लगी पीली बत्ती को उतरवाया गया और जाने दिया गया। वहीं, इफको चौक पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस स्कूली वैन की भी चेकिंग कर रही थी।
स्थान-एमजी रोड मॉल
समय- दोपहर 3:00 बजे।
एमजी रोड पर कई बडे मॉल, बार, पब, मल्टीप्लेक्स के अलावा अपार्टमेंट हैं। जिनमें कई वीआईपी रहते हैं। खासकर शॉपिंग के लिए यह जगह है। जहां लोगों का सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी के लिए आना जाना लगा रहता है। लेकिन यहां सुरक्षा के नाम पर डीटी और एमजीएफ मॉल पर निजी सुरक्षा गार्ड ही देखने को मिले। पुलिस की कोई मौजूदगी नजर नहीं आई।
बयान...
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर शहर में होटलों, गेस्ट हाउसों की चेकिंग जारी है। आसपास के लगते शहरों से आने वालों को भी चेक किया जा रहा है। पुलिस की सक्रियता रात्रि में नाकों पर और बढ़ाई जाएगी।
-संदीप खिरवार, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम।