फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live puppets made of goat leather center of attraction at Indian International Trade Fair

Trade Fair: चमड़े पर उकेरी कठपुतलियां भाव के साथ बदलती है स्वरूप, व्यापार मेले में बना आकर्षण का केंद्र

Wed, 22 Nov 2023 08:33 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Nov 2023 08:33 AM IST
सार

इस शिल्प के बारे में महिला कलाकार ने बताया कि पहले बकरे के चमड़े को अच्छी तरह से साफ किया जाता है। इसके बाद छोटे-छोटे हिस्से बनाए जाते हैं। उन हिस्सों को रंगों से सजाकर स्वरूप दिया जाता है।

विज्ञापन
Live puppets made of goat leather center of attraction at Indian International Trade Fair
ट्रेड फेयर में बकरे की खाल से बनी प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरे के चमड़े से तैयार जीवंत कठपुतलियां प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षक का केंद्र हैं। इसे आंध्र प्रदेश की लेपाक्षी हस्तशिल्प कहा जाता है। इसमें बकरे के चमड़े को कागज की तरह इस्तेमाल कर उसपर कठपुतलियां उकेरी जाती है।  

विज्ञापन


इस शिल्प के बारे में महिला कलाकार ने बताया कि पहले बकरे के चमड़े को अच्छी तरह से साफ किया जाता है। इसके बाद छोटे-छोटे हिस्से बनाए जाते हैं। उन हिस्सों को रंगों से सजाकर स्वरूप दिया जाता है। इसके बाद इसके हाथ और पैर को धागों से जोड़ा जाता है जिस कारण यह आसानी से ऊपर-नीचे हो सकती हैं। इन्हें बनाने के दौरान रंगों का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसमें खासियत है कि हाथ-पैर को ऊपर नीचे करने पर भाव बदलने जैसी अनुभूति होती है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड दिवस पर सामारोह आयोजित
उत्तराखंड दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रगति मैदान के नाट्यशाला में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को आगे बढ़ाने को लेकर जो सपना देखा है उसे साकार करने में हमें अपना योगदान देना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए। पवेलियन में 36 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, चमोली और टिहरी जिलों के हस्तशिल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्सी के गानों पर थिरके लोग 
दिल्ली दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक जसबीर जस्सी के गीतों पर लोग जमकर थिरके। जस्सी ने कार्यक्रम की शुरुआत सूफ़ी गीत से किया। अमीर खुसरो की छाप तिलक, तोहसे नयना मिलाइके सहित अन्य गीतों से दर्शकों में जोश भरा। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान विधायक संजीव झा, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीष गुप्ता, डीएसआईआईडीसी के एमडी संजीव मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed