{"_id":"d5d3ac81fa773cfe73bdc35f254598a3","slug":"live-in-partner-has-killed-her-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन पाटर्नर ने ही कर दी उसके बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन पाटर्नर ने ही कर दी उसके बेटे की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सराय रोहिल्ला में लिव इन पाटर्नर और उसके चार साल के बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि रुकसाना के मारपीट करने की वजह से वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रुकसाना (26) अपने चार साल के बेटे फिरोज और लिव इन पाटर्नर उत्तर प्रदेश, भदोही निवासी सलमान के साथ दया बस्ती स्थित झुग्गी में रहती थी। गत 1 फरवरी को रुकसाना और फिरोज मृत मिले।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि घटना के बाद से सलमान फरार है। पुलिस टीम उसे दबोचने भदोही पहुंची। जहां पता चला कि वह दिल्ली निकल चुका था। गुप्त जानकारी के आधार पर 4 फरवरी की सुबह सलमान को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि रुकसाना की किसी अन्य युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं। वह अक्सर उसे मारती पीटती थी। साथ ही हर महीने पूरा वेतन छीन लेती थी। इससे अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। 31 जनवरी की रात इसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने मां औैर बेटे की गला घोंटकर हत्या की और फरार हो गया।